Hyundai Motor की Car अप्रैल 2025 से होंगी महंगी, 3% तक बढ़ेंगी कीमतें

Summary :

बढ़ती इनपुट लागत के चलते हुंडई मोटर की कारें अप्रैल 2025 से महंगी

हुंडई मोटर ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में वृद्धि और उच्च परिचालन व्यय को इसका कारण बताया है। इस मूल्य वृद्धि का असर विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स पर अलग-अलग होगा।

Tata Motors और मारूती सुजुकी ने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी। अब हुंडई मोटर ने भी अप्रैल 2025 से कार की कीमतों में 3 प्रतिशत कीमत बढ़ाना की घोषणा कर दी है। हुंडई कंपनी ने कीमतों की बढ़ोतरी का कारण बताते हुए कहा कि बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की कीमतों में बढ़ावा और उच्च परिचालन व्यय के कारण कीमते बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

अप्रैल 2025 में होगा प्रभावी

हुंडई कार की कीमतों की बढ़ोतरी अलग अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय किया जाएगा। मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने बताया कि परिचालन व्यय में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मूल्य समायोजन के माध्यम से वृद्धि का एक हिस्सा पारित करना अनिवार्य हो गया है। कीमतों में बढ़ावा अप्रैल 2025 में प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और किआ इंडिया ने अपनी पूरी उत्पाद श्रृंखला में कार की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था।

KIA, Maruti और TATA ने बढ़ाई कीमत

KIA इंडिया ने भी 3 प्रतिशत कीमतों का बढाने का फैसला लिया है। इस फैसले पर बयान देते हुए किआ ने कहा कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागतों में वृद्धि के कारण कीमतें बढाई गई है। वहीं मारुति सुजुकी ने भी 1 अप्रैल 2025 से अपने वाहनों पर 4 प्रतिशत तक की कीमत वृद्धि की घोषणा की थी। मारुति सुजुकी के अनुसार इस फैसले के प्राथमिक कारणों के रूप में बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय का कारण दिया था। Tata  ने भी वाणिज्यिक वाहन लाइनअप में कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा कर दी है। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अपने यात्री वाहन रेंज में कीमतें बढ़ाने का भी फैसला किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।