आपको बता दें कि इंस्टाग्राम शुरू से फोटो और वीडियो शेयर करने वाला प्लेटफॉर्म नहीं था
यहां तक कि इसका नाम भी इंस्टाग्राम नहीं था
पहले इसका नाम और काम दोनों अलग थे
शुरुआत में इंस्टाग्राम का नाम बरबन था और यह एक मोबाइल-चेक-इन ऐप था
बरबन ऐप पॉपुलर नहीं हुआ, इसलिए बाद में इसके फाउंडर्स केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रीगर ने इसे फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बनाने का डिसाइड किया और इसका नाम बदलकर इंस्टाग्राम रखा
इसके बाद यह ऐप यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर होने लगा
इंस्टाग्राम की शुरुआत आज से चौदह साल पहले 6 अक्टूबर 2010 को हुई थी
शुरुआत में यह ऐप सिर्फ iOS यूजर्स के लिए ही बनाया गया था
इस ऐप को काफी लोगों ने पसंद किया, फिर बाद में इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया गया



Download Android App
Download iOS App









