KIA ने लॉन्च की SYROS कार, शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 8.99 लाख रुपये

Summary :

KIA SYROS में 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन

KIA ने कॉम्पैक्ट SUV में SYROS कार को आज लॉन्च कर दिया है। KIA SYROS गाड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। कंपनी ने इसकी पहले ही प्री-बुकिंग शुरु कर दी थी। प्री-बुकिंग के आधार पर लोगों ने सबसे ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट में बुकिंग की है। KIA SYROS बेहतर लुक और स्मार्ट फीचर के साथ 6 वेरिएंट में भारतीय बाजार में पेश कर दी है। KIA SYROS की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरु होती है और कार की टॉप मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 17 लाख रुपये तक है।

KIA SYROS का इंजन और परफॉरमेंस

KIA की SYROS कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है। SYROS कार में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 118bhp की पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यह 114bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है।

KIA SYROS के फीचर

KIA की SYROS गाड़ी में प्रीमियम इंटीरियर और शानदार लुक के साथ एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है। कार में LED DRL, Headlight, 17 इंच के Alloy wheel, पैनारोमिक सनरूफ और कार के ऊपर spoiler लगाकर sports लुक देने की कोशिश की है। वहीं इंटिरियर में 12.3 इंच का इनवोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, वायरलेस चार्जिंग, सभी वेंटिलेटेड seats, क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। वहीं सेफ्टी में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ADAS, EPB जैसै हाईटेक फीचर दिए गए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।