वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में कई शानदार और नए फीचर से लैस गाड़ियां उतार रखी है।
अब कंपनी ने बाजार में लोकप्रिय SUV XUV700 का प्रीमियम और आकर्षक नया वेरिएंट एबोनी लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है।
एबोनी एडिशन में सिल्वर स्किड प्लेट्स के साथ एक स्लीक स्टील्थ ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है।
एबोनी लिमिटेड एडिशन में ब्लैक ग्रिल और ब्लैक-आउट ORVM गाड़ी के लुक को शानदार बनाते है।
वहीं 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स से गाड़ी का लुक सड़क पर अलग पहचान बनाता है।
महिंद्रा ने XUV700 को 2021में लॉन्च किया था। लगभग 43 महीनों में Mahindra XUV700 की 250,000 से अधिक इकाइयाँ सेल हो चुकी हैं।
पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के लिए AX7 (7-सीटर FWD) वेरिएंट की कीमत 19.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) की कीमत 21.14 लाख रुपये है।
डीजल MT वेरिएंट 20.14 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि डीजल AT की कीमत 21.79 लाख रुपये है।



Download Android App
Download iOS App












