MWC 2024: Oppo ने लॉन्च किए AI की खूबियों से लैस Air Glass 3 XR

Summary :

MWC 2024: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस(MWC 2024) में टेक कंपनियां नए प्रोडक्ट और सर्विस को लॉन्च कर रही हैं। ओप्पो भी इन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक AI-इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट पेश किया है। ओप्पो ने MWC 2024 में Air Glass 3 XR को लॉन्च किया है। इन लैस को एयर ग्लास Air Glass 2 के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। ये गैजेट एआई को इस्तेमाल करना आसान बनाएगा। आइए Air Glass 3 XR के बारे में जानते हैं। Air Glass 3 XR के खास फीचर्स एआई के साथ रोजमर्रा के कामों को आसान…

MWC 2024: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस(MWC 2024) में टेक कंपनियां नए प्रोडक्ट और सर्विस को लॉन्च कर रही हैं। ओप्पो भी इन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक AI-इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट पेश किया है। ओप्पो ने MWC 2024 में Air Glass 3 XR को लॉन्च किया है। इन लैस को एयर ग्लास Air Glass 2 के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। ये गैजेट एआई को इस्तेमाल करना आसान बनाएगा। आइए Air Glass 3 XR के बारे में जानते हैं।

Air Glass 3 XR के खास फीचर्स

  • एआई के साथ रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हुए कंपनी Air Glass 3 XR को 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस लेवल तक पेश करती है।
  • ओप्पो के नए ग्लास 50 ग्राम वजन के साथ यूजर के कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। यूजर को क्लियर व्यू देने के लिए ये ग्लास 1.70 रिफ्रेक्टिव इंडेक्स के साथ लाए गए है। इन ग्लास का इस्तेमाल लाइट में किया जा सकेगा।
  • ओप्पो के नए ग्लास वाइब्रेंट फुल कलर डिस्प्ले के साथ आते हैं। जो, दूसरे ग्लास को विजुअल क्लैरिटी के लिए चुनौती दे सकते हैं।
  • Air Glass 3 में ओप्पो ने AndesGPT AI assistant को इंटीग्रेट किया है। इस ग्लास के साथ यूजर वॉइस कमांड और टच इंटरेक्शन के साथ काम कर सकता है।
  • इन ग्लास के साथ यूजर म्यूजिक कंट्रोल करने से लेकर, कॉल रिसीव करने और फोटोज को स्क्रॉल कर सकता है। यूजर ऐसा ग्लास को कमांड देने या स्वाइप करने के साथ कर सकेगा।
  • ग्लास में माइक्रोफोन प्लेस होने के साथ यूजर को शोर-गुल वाली जगहों पर भी क्लियर ऑडियो की सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team