MG Comet EV का नया BlackStorm एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Summary :

MG Comet EV BlackStorm एडिशन की बुकिंग शुरू

देश की सबसे सस्ती EV कार MG की Comet गाड़ी ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। यह गाड़ी EV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब कंपनी ने MG Comet EV कार का नया BlackStorm एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में कार की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होती है। BlackStorm एडिशन में ब्लैक कलर के साथ रेड कलर का फिनिशिंग टच दिया गया है। MG ने इस एडिशन में 11,000 रुपये में कार की बुकिंग शुरू कर दी है।

Electric Car Viral Video : इलेक्ट्रिक कार के इस्तेमाल से लोगों ने बनाया गाजर का हलवा, वीडियो वायरलMG Comet EV BlackStorm

MG Comet EV Black storm के फीचर

MG Comet EV Blackstorm में शानदार लुक और कई नए फीचर दिए गए है। बैटरी की बात करे तो इस एडिशन में 17.4 kWh की बैटरी दी गई है। जिसमें कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में MG Comet EV 230 KM की रेंज देने में सक्षम है। वहीं फीचर की बात करें तो कार को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इंफोटेनमेंट डिस्पले, गाने सुनने के लिए बेहतर स्पीकर और कई सेफ्टी फीचर दिए गए है।

कीटो डाइट से CAR T कोशिकाओं को मिल सकती है कैंसर से लड़ने की नई शक्ति: अध्ययन

MG Comet EV Black storm की कीमत

MG Comet EV कार देश की सबसे सस्ती EV कार है, यही कारण है कि कम कीमत में ज्यादा फीचर और शानदार लुक की वजह से यह कार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। MG Comet EV BlackStorm की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला अन्य EV कार और पेट्रोल वेरिएंट कार से है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।