भारत देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग जुगाड़ करने में इतने माहिर और तेज़ होते हैं कि उन्हें बस एक मौका चाहिए होता है और फिर वे शुरू हो जाते है। इतना ही नहीं इसके बाद वह ऐसा कुछ जुगाड़ करते हैं जिसको करना तो दूर कोई सोच भी नहीं सकता। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखा जुगाड़ दिखाया गया है। आइए आपको इस वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो
कार बनाने वालों ने ये कभी नहीं सोचा होगा की Electric कार इस काम भी आ सकती है
😮😮😮😮😮😮 pic.twitter.com/dpUX3YIAzo— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) December 29, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
वायरल हो रहे वीडियो में एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कार के बारे में बताते हुए कहता है कि इस कार को बनाने वाले लोगों ने कभी नहीं सोचा होगा कि कार का ऐसा अनोखा इस्तेमाल भी किया जाएगा। असल में, आपको बता दें कि महिलाएं उस इलेक्ट्रिक कार से पावर लेकर गाजर कद्दूकस करती नज़र आ रही हैं। कार के पास एक टेबल पर मिक्सर लगाया गया है और उसे कार से पावर लेकर चलाया जा रहा है। गाजर पाक बनाने के लिए यह अनोखा जुगाड़ आजतक सोशल मीडिया पर पहले कभी नहीं देखा गया है, यही वह कारण है जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘कार बनाने वालों ने ये कभी नहीं सोचा होगा की Electric कार इस काम भी आ सकती है।’ इस वायरल वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारत के लोग कितने तेजस्वी हैं, अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया वाले कुछ भी कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या गजब तकनीक है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उसमें सप्लाई फॉर कैम्पिंग का फीचर होता है, लाइट ना हो तो इंवर्टर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




