अब Google Assistant पर नहीं मिल पाएंगे ये फीचर्स, देखे पूरी List

Summary :

(Google Assistant) गूगल ने हाल ही में अपने Google Assistant के कुछ फीचर्स को बंद करने का फैसला किया है, जिससे यूजर्स अब कुछ सुविधाएं उपयोग नहीं कर सकेंगये। ये ऐसे फीचर्स जो बहुत काम उपयोग किये जाते थे यह फीचर्स विभिन्न एंड्रॉयड स्मार्टफोनों पर उपलब्ध थे। इस कारण गूगल ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया है। यहां है उन फीचर्स की सूची: 1. गूगल प्ले बुक्स पर ऑडियोबुक्स कंट्रोल: आप अब Google Assistant की मदद से अपनी आवाज़ से गूगल प्ले बुक्स पर ऑडियोबुक्स को प्ले और कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 2. मीडिया, म्यूज़िक, और रेडियो अलार्म सेट करना:…

google assistant

(Google Assistant) गूगल ने हाल ही में अपने Google Assistant के कुछ फीचर्स को बंद करने का फैसला किया है, जिससे यूजर्स अब कुछ सुविधाएं उपयोग नहीं कर सकेंगये। ये ऐसे फीचर्स जो बहुत काम उपयोग किये जाते थे यह फीचर्स विभिन्न एंड्रॉयड स्मार्टफोनों पर उपलब्ध थे। इस कारण गूगल ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया है। यहां है उन फीचर्स की सूची:

google assistant

1. गूगल प्ले बुक्स पर ऑडियोबुक्स कंट्रोल: आप अब Google Assistant की मदद से अपनी आवाज़ से गूगल प्ले बुक्स पर ऑडियोबुक्स को प्ले और कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

2. मीडिया, म्यूज़िक, और रेडियो अलार्म सेट करना: गूगल असिस्टेंट के माध्यम से वाले डिवाइस से मीडिया, म्यूज़िक, और रेडियो अलार्म सेट करना अब संभाव नहीं होगा।

3. कुकबुक्स एक्सेस और रेसिपी मैनेज करना: इससे आप अपनी कुकबुक्स एक्सेस करना, उन्हें मैनेज करना, रेसिपीस ट्रांसफर करना, रेसिपी वीडियो इंस्ट्रक्शन चलाना, और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी देखने की सुविधा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

4. स्मार्ट डिस्प्ले पर स्टॉपवॉच मैनेज करना और स्पीकर्स की सुविधा: अब Google Assistant से स्मार्ट डिस्प्ले पर स्टॉपवॉच मैनेज करना और स्पीकर्स की सुविधा नहीं मिलेगी।

5. गूगल फैमिली ग्रुप कॉल या मैसेज ब्रॉडकास्ट: आप गूगल फैमिली ग्रुप को कॉल करने या मैसेज ब्रॉडकास्ट करने के लिए अपनी आवाज़ का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

6. ईमेल, वीडियो या ऑडियो मैजेस भेजना: अब आप गूगल असिस्टेंट का उपयोग करके अपनी आवाज़ से ईमेल, वीडियो या ऑडियो मैजेस नहीं भेज पाएंगे।

google assistant

7. गूगल कैलेंडर में ईवेंट को रिशेड्यूल नहीं कर पाएंगे: गूगल असिस्टेंट का उपयोग करके अपनी आवाज़ से कुछ कार्रवाई करना, जैसे कि गूगल कैलेंडर में ईवेंट को रिशेड्यूल करना, अब संभाव नहीं होगा।

8. गूगल मैप पर गूगल असिस्टेंट ड्राइविंग मोड ऐप लॉन्चर: गूगल असिस्टेंट के माध्यम से विभिन्न फंक्शन के लिए गूगल मैप पर गूगल असिस्टेंट ड्राइविंग मोड में ऐप लॉन्चर का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

9. फैमिली बेल अनाउंसमेंट नहीं सुन पाएंगे: पहले से शेड्यूल फैमिली बेल अनाउंसमेंट को सुनना या दोबारा से शेड्यूल करने की सुविधा नहीं उठा पाएंगे।

10. ध्यान करने का आदेश नहीं दे पाएंगे: अब आप गूगल असिस्टेंट के माध्यम से ध्यान करने का आदेश नहीं दे पाएंगे।

11. फिटबिट सेंस और Versa 3 डिवाइस की एक्टिविटीज़ पर वॉयस कंट्रोल: इससे आप फिटबिट सेंस और Versa 3 डिवाइस की एक्टिविटीज़ पर वॉयस कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

12. गूगल स्मार्ट डिस्प्ले पर आने वाली एक्सक्लूसिव व्यूइंग समरी नहीं देख पाएंगे: आप गूगल स्मार्ट डिस्प्ले पर आने वाली एक्सक्लूसिव व्यूइंग समरी नहीं देख पाएंगे।

google assistant

13. डुओ से कॉल करते समय कॉलर आईडी नहीं दिखाई देगी: जब आप स्मार्ट डिस्प्ले या स्पीकर से डुओ कॉल करेंगे, तो कॉलर आईडी नहीं दिखाई देगी।

14. गूगल स्मार्ट डिस्प्ले पर इस्टीमेट “कम्यूट टू वर्क” टाइम नहीं देख पाएंगे: आप गूगल स्मार्ट डिस्प्ले पर इस्टीमेट “कम्यूट टू वर्क” टाइम नहीं देख पाएंगे।

15. व्यक्तिगत यात्रा कार्यक्रम की जांच नहीं कर पाएंगे: गूगल असिस्टेंट के माध्यम से आवाज़ द्वारा व्यक्तिगत यात्रा कार्यक्रम की जांच नहीं कर पाएंगे।

16. अपने कॉन्कैट्स के बारे में जानकारी नहीं मांग पाएंगे: आप गूगल असिस्टेंट के माध्यम से अपने कॉन्कैट्स के बारे में जानकारी नहीं मांग पाएंगे।

17. आवाज से कार्रवाई करने के लिए कहना, जैसे पेमेंट सेंड करना, रिजर्वेशन करना, या सोशल मीडिया पर पोस्ट करना : अब आप गूगल असिस्टेंट पे असा नहीं कर पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team