पहाड़ों की बर्फ में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

Summary :

Driving Tips: बर्फ में गाड़ी चलाने के लिए जरूरी टिप्स

कार की हेडलाइट्स और इंडिकेटर अच्छे से काम करने चाहिए.

बैटरी अच्छी हो, ताकि सर्दी में ठंडी न पड़े और गाड़ी चलती रहे.

कड़ी सर्दी शुरू होते ही कार में कूलेंट बदलवा लेना अच्छा रहता है.

विंडशील्ड वाइपर चेक करें. ये अच्छे से काम करते होने चाहिए.

विंडशील्ड में यदि कहीं भी क्रैक है, तो सर्दी से पहले इसे बदलवा लें.

पहिये का प्रेशर उचित होना चाहिए. घिसे हुए टायर बदल डालें.

कार दौड़ाने से पहले उसके इंजन को वार्म- अप कर लेना अच्छा है.

कार के ब्रेक दुरुस्त हों. इन्हें समय-समय पर चेक कराते रहें.

आखिरी और सबसे जरूरी- कार इंश्योरेंस रिन्यू होना ही चाहिए.

Aastha Paswan