Tata Motors Avinya: देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टाटा मोटर्स अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी चीन की वाहन निर्माता कंपनी चेरी (Chery) से एक आधुनिक ऑटोमोबाइल प्लेटफॉर्म (Tata Avinya EV Platform) का लाइसेंस लेने पर विचार कर रही है। इस तकनीक की मदद से टाटा अपनी प्रीमियम EV ब्रांड Avinya (Tata Avinya EV) के तहत नई इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से बाजार में उतार सकती है।
बताया जा रहा है कि कंपनी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके कम से कम दो नई इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण कर सकती है। इनमें पहली कार के साल 2027 तक लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।
Tata Motors Avinya: Avinya प्रोजेक्ट को मिल सकती है नई रफ्तार

- टाटा मोटर्स ने साल 2022 में Avinya कॉन्सेप्ट कार को पेश किया था।
- उस समय इसे कंपनी की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का प्रतीक माना गया था।
- हालांकि विभिन्न कारणों से इस प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ गई और लॉन्च टाइमलाइन आगे खिसकती रही।
- अब चेरी की तकनीक मिलने से टाटा को आधुनिक बैटरी सिस्टम, इलेक्ट्रिक मोटर और एडवांस व्हीकल आर्किटेक्चर जैसी सुविधाओं का फायदा मिल सकता है।
- इससे नई कारों के विकास में लगने वाला समय और लागत दोनों कम हो सकते हैं।
- साथ ही कंपनी तेजी से बाजार में अपने नए मॉडल पेश कर पाएगी।
Tata Avinya Platform: Chery की तकनीक पर रहेगा फोकस

- चेरी चीन की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में गिनी जाती है।
- कंपनी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों तरह के वाहनों का निर्माण करती है और कई देशों में अपने वाहनों का निर्यात भी करती है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित समझौता केवल तकनीक लाइसेंसिंग तक सीमित रह सकता है।
- यानी इसमें किसी प्रकार की हिस्सेदारी या संयुक्त स्वामित्व शामिल होने की संभावना कम है।
- टाटा इस तकनीक का उपयोग अपने उत्पादों को विकसित करने के लिए कर सकती है, जबकि निर्माण और बिक्री का काम भारत में ही किया जाएगा।
बढ़ते Competition के बीच बड़ा कदम
- भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है।
- टाटा मोटर्स फिलहाल इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, लेकिन प्रीमियम EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा (Competition) लगातार बढ़ रही है।
- कई घरेलू और विदेशी कंपनियां कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए नई तकनीक और बेस्ट फीचर्स वाले मॉडल लॉन्च कर रही हैं।
- ऐसे में Avinya ब्रांड के तहत आने वाली नई इलेक्ट्रिक कारें टाटा को प्रीमियम ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान दिला सकती हैं। इन वाहनों में आकर्षक डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज, आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स और बेहतर आराम मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय उत्पादन पर रहेगा जोर
- सूत्रों के अनुसार, टाटा मोटर्स इन नई इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण भारत में ही करना चाहती है।
- इससे कंपनी की “मेक इन इंडिया” रणनीति को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
- हालांकि अभी तक इस संभावित साझेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- टाटा मोटर्स ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि चेरी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- ऐसे में फिलहाल इस योजना को संभावित रणनीति के रूप में देखा जा रहा है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कीमत ₹19.72 लाख, Attractive लुक और Premium Features! Toyota Innova Crysta के नए अवतार ने जीता सबका दिल


Download Android App
Download iOS App




