Toyota Innova Crysta launched in India: भारत में MPV सेगमेंट की सबसे फेमस गाड़ियों में शामिल Toyota Innova Crysta का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस नए वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा Attractive और प्रीमियम हो गया है।
हालांकि इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई Innova Crysta की शुरुआती (Toyota Crysta Price in India) एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 26.63 लाख रुपये तक जाती है।
Toyota Innova Crysta launched in India: एक्सटीरियर में मिला नया और दमदार लुक

- नई Innova Crysta के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
- कंपनी ने इसके फ्रंट हिस्से में नया रेडिएटर ग्रिल दिया है, जो गाड़ी को अधिक स्टाइलिश बनाता है।
- इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर पर भी नया गार्निश डिजाइन लगाया गया है।
- टोयोटा का कहना है कि इन बदलावों से एमपीवी की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
- नया डिजाइन इसे अधिक प्रीमियम और आधुनिक लुक देता है, जिससे यह सड़क पर अलग पहचान बनाती है।
केबिन में बढ़ा प्रीमियम अहसास

- नई Innova Crysta का इंटीरियर भी पहले के मुकाबले ज्यादा शानदार बनाया गया है।
- इसमें ड्यूल-टोन लेदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को लग्जरी फील देती है।
- इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम और अन्य हिस्सों पर कॉपर फिनिश और वुड पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।
- इससे केबिन का लुक और भी आकर्षक हो जाता है।
- यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ वेरिएंट्स में वायरलेस चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
- कंपनी ने नई Innova Crysta के इंजन सेटअप को पहले जैसा ही रखा है।
- इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
- यह इंजन दमदार प्रदर्शन देने के साथ-साथ बेहतर ईंधन दक्षता भी प्रदान करता है।
- कंपनी के अनुसार यह एमपीवी लगभग 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का प्रमाणित माइलेज देने में सक्षम है।
Toyota Innova Crysta Features & Colours: सुरक्षा फीचर्स पर खास ध्यान
- सुरक्षा के मामले में भी नई Innova Crysta काफी मजबूत नजर आती है।
- इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए गए हैं।
- इसके अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
- ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।
- कस्टमर्स को यह MPV पांच अलग-अलग रंगों में मिलेगी। इनमें प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और अवांट-गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक शामिल हैं।
जल्द आ सकती है नई Fortuner
Toyota आने वाले समय में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner का नया जनरेशन मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई देशों में इसके टेस्ट मॉडल देखे जा चुके हैं।
माना जा रहा है कि नई Fortuner में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने के बाद यह भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकती है। ऐसे में Toyota के ग्राहकों को आने वाले महीनों में कई नए और आकर्षक मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:


Download Android App
Download iOS App




