Naagin 7 Finale Leak: फिनाले से पहले लीक हुआ Climax! इस एक्टर की हरकत देख सदमे में आई Alice Kaushik

Summary :

Naagin 7 Finale Leak: एकता कपूर का सबसे मशहूर सुपरनेचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों अपने ग्रैंड फिनाले की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी के इस ब्लॉकबस्टर शो का अंत कैसा होने वाला है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी टीवी की दुनिया को हैरान कर दिया है। फिनाले एपिसोड के ऑन-एयर होने से पहले ही शो का पूरा क्लाइमैक्स इंटरनेट पर लीक हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह राज किसी बाहरी…

Naagin 7 Finale Leak: एकता कपूर का सबसे मशहूर सुपरनेचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों अपने ग्रैंड फिनाले की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी के इस ब्लॉकबस्टर शो का अंत कैसा होने वाला है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी टीवी की दुनिया को हैरान कर दिया है।

फिनाले एपिसोड के ऑन-एयर होने से पहले ही शो का पूरा क्लाइमैक्स इंटरनेट पर लीक हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह राज किसी बाहरी इंसान ने नहीं, बल्कि शो के ही एक मुख्य एक्टर ने सरेआम सेट पर चिल्ला-चिल्लाकर खोला है। इस पूरे ड्रामे को देखकर शो की लीड एक्ट्रेस ऐलिस कौशिक के भी पैरों तले जमीन खिसक गई है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ जिसने मेकर्स की रातों की नींद उड़ा दी है।

Naagin 7 Finale Leak: सेट पर अचानक लीक हुआ ‘नागिन 7’ का सबसे बड़ा सस्पेंस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)

 

टीवी क्वीन एकता कपूर अपने शोज के क्लाइमैक्स और सस्पेंस को छुपाकर रखने के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि आखिरी एपिसोड तक दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बना रहे। लेकिन इस बार ‘नागिन 7’ के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने मेकर्स के सारे प्लान्स पर पानी फेर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

इस वीडियो में शो के कलाकार शूटिंग के आखिरी दिनों के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन देखते ही देखते इस मस्ती के बीच शो की पूरी कहानी का सबसे बड़ा राज बाहर आ जाता है। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, वैसे ही यह फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बन गया। लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और हैरान हैं कि इतने बड़े शो का क्लाइमैक्स इस तरह सबके सामने कैसे आ गया।

Kshitij Dholakia Naagin 7:  क्षितिज ने कैमरे पर उगला सच, ऐलिस कौशिक को लगा तगड़ा झटका

Kshitij Dholakia Naagin 7
Kshitij Dholakia Naagin 7 ( Source : Social Media)

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सा एक्टर है जिसने यह बड़ा कांड किया है? तो आपको बता दें कि टीवी की सबसे पॉपुलर विलेन उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया इस सीजन में एक बहुत ही खास रोल निभा रहे हैं। वायरल वीडियो में क्षितिज ढोलकिया बेहद मस्ती करते हुए एक्ट्रेस ऐलिस कौशिक के पास जाते हैं।

वो सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए कहते हैं कि आज हमारी शूटिंग का आखिरी दिन है और हम सबको इस शो का सबसे बड़ा स्पॉइलर देने वाले हैं। क्षितिज आगे कहते हैं कि हमें किसी का डर नहीं है और हम क्लाइमैक्स लीक कर रहे हैं। क्षितिज की ये बातें सुनकर पास में खड़ीं ऐलिस कौशिक एक पल के लिए पूरी तरह डर जाती हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या कहें।

Naagin 7 Dragon Twist: मर्डर की कहानी आई सामने, सोशल मीडिया पर फैंस ने पकड़ लिया सिर

Naagin 7 Dragon Twist
Naagin 7 Dragon Twist ( Source : Social Media)

क्षितिज ढोलकिया सिर्फ यहीं नहीं रुकते, बल्कि वो आगे पूरी कहानी का खुलासा करते हुए कहते हैं कि शो के अंत में मैं और भारिणी मिलकर अहाना को मार डालेंगे, क्योंकि हमें पता चलता है कि अहाना और बलजीत का कोई पुराना कनेक्शन है। इसके बाद भारिणी मुझे भी मारने की कोशिश करेगी, लेकिन मैं बच जाऊंगा क्योंकि मेरा नया अफेयर अब एक ड्रैगन के साथ शुरू हो चुका है।

क्षितिज की ये बातें सुनकर ऐलिस कौशिक अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और वो मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि एकता कपूर अब तुम्हें कभी भी कहानी सुनने के लिए नहीं बुलाएंगी। हालांकि क्षितिज ने यह सब मजाक में कहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस अजीबोगरीब ‘ड्रैगन ट्विस्ट’ को सुनकर अपना सिर पकड़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर फिनाले में ऐसा कुछ हुआ तो शो का पूरा मजा ही किरकिरा हो जाएगा। अब देखना होगा कि असली फिनाले में एकता कपूर क्या नया धमाका करती हैं।

Read More: TRP List Week 21: Anupama और Smriti Irani का घमंड टूटा, नंबर-1 की कुर्सी से अचानक नीचे गिरे ये बड़े शोज, इस.

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।