Tata Sierra EV Launching Today: Tata Sierra EV ने पावर के दम पर मचाया भौकाल, 700KM की मिलेगी रेंज! जानें सभी Cabin Features

Summary :

Tata Sierra EV की आज बाजार में एंट्री होने वाली है। अपने पावर के दम पर लॉन्च से पहले ही कार ने अलग ही भौकाल मचा दिया है और मस्कुलर लुक, आधुनिक डिजाइन और दो बैटरी विकल्प के साथ कार में कई शानदार फीचर को शामिल किया जा सकता है। अबू धाबी में फेमस ‘ताल मोरीब’ रेत के टीले को पार करते हुए Tata Sierra EV ने अपनी पावर दिखा दी है अब इंतजार है इस कार के लॉन्च होने का, इससे पहले जानते है सभी फीचर के बारे में Tata Sierra EV में कई नए फीचर भारतीय बाजार में…

Tata Sierra EV की आज बाजार में एंट्री होने वाली है। अपने पावर के दम पर लॉन्च से पहले ही कार ने अलग ही भौकाल मचा दिया है और मस्कुलर लुक, आधुनिक डिजाइन और दो बैटरी विकल्प के साथ कार में कई शानदार फीचर को शामिल किया जा सकता है। अबू धाबी में फेमस ‘ताल मोरीब’ रेत के टीले को पार करते हुए Tata Sierra EV ने अपनी पावर दिखा दी है अब इंतजार है इस कार के लॉन्च होने का, इससे पहले जानते है सभी फीचर के बारे में

Tata Sierra EV में कई नए फीचर

Tata Sierra EV new model
Tata Sierra EV new model

भारतीय बाजार में मौजूद Tata Sierra में भी कई शानदार फीचर की भरमार शामिल है जिसमें ट्रिपल डिस्पले ने अलग पहचान बनाई थी। अब EV वेरिएंट में लॉन्च होने से पहले ही टीजर जारी कर दिया जिसमें कई जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि अब टॉप वेरिएंट से निचले वेरिएंट में भी डबल डिस्पले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, JBL के 12 स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम, Dolby Atmos, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, पावर्ड टेलगेट के साथ कई नए फीचर देखने को मिलेंगे।

नई LED Light और हैडलैंप

Tata Sierra EV Design
Tata Sierra EV Design

Tata Sierra EV में दमदार पावर और शानदार फीचर के साथ ही डिजाइन भी मॉर्डन बनाया गया है। इस कार में अब नई LED Light, नए हैडलैंप और बंद ग्रिल देखने को मिलेगी साथ ही कार के पीछे की तरफ भी कनेक्टेड LED TailLights दी गई है। कार के साइड लुक में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन EV की बैजिंग नजर आएगी। Sierra EV का मक्सुलर लुक और बड़े Alloy Wheels कार अधिक दमदार बनाते है।

Sierra EV की कीमत और रेंज

Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते है। जिसमें अधिकतम 500NM का टॉर्क और 300HP की पावर देखने को मिलेगी। बता दें कि टाटा मोटर्स ने हाइपरमाइलिंग रेंज टेस्ट के दौरान, एक बार चार्ज करने पर 702 किलोमीटर की दूरी तय की थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कार ज्यादा रेंज के साथ सिर्फ 17 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हो सकती है।

ALSO READ: 500KM Range,2 Battery Pack, शानदार फीचर, लॉन्च से पहले जानें कार के सभी Modes और कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।