Nissan Tekton Launch Date: Tekton 7 सीटर से जल्द उठेगा पर्दा, नया फ्रंट, ग्रिल के साथ मिलेगा 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन!

Summary :

निसान ने भारतीय बाजार में Gravite और 5 सीटर Tekton को लॉन्च करके अपनी सेल्स बढ़ा दी है और अब जल्द ही 7 सीटर Tekton कार से पर्दा उठाया जाएगा और बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस 7 सीटर कार को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा या है और कई जानकारी सामने भी आई है जिसमें बताया जा रहा है कि इस कार में नई LED हेड और टेल लाइट डिजाइन, वेंटिलेटेड सीट, नया फ्रंट ग्रिल और बंपर डिजाइन दिया जा सकता है। यह कार 7 सीटर में सफारी, Scorpio को टक्कर दे सकती है। Tekton…

निसान ने भारतीय बाजार में Gravite और 5 सीटर Tekton को लॉन्च करके अपनी सेल्स बढ़ा दी है और अब जल्द ही 7 सीटर Tekton कार से पर्दा उठाया जाएगा और बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस 7 सीटर कार को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा या है और कई जानकारी सामने भी आई है जिसमें बताया जा रहा है कि इस कार में नई LED हेड और टेल लाइट डिजाइन, वेंटिलेटेड सीट, नया फ्रंट ग्रिल और बंपर डिजाइन दिया जा सकता है। यह कार 7 सीटर में सफारी, Scorpio को टक्कर दे सकती है।

Tekton 7 सीटर में नया डिजाइन

New SUV Launch India
New SUV Launch India

निसान ने हाल में ही नई Tekton 5 सीटर वेरिएंट में लॉन्च की थी लेकिन अब 7 सीटर में लॉन्च करने के लिए टेस्टिंग की जा रही है। इस नए कार में बोल्ड लुक के साथ ही नया फ्रंट ग्रिल, टेल और हैड लाइट में उल्टे L आकार की LED लाइट देखने को मिलेगी और रियर में LED बार लाइट भी दी गई है जिससे इस कार का लुक बेहद बोल्ड नजर आ सकता है। 7 सीटर Tekton के डिजाइन में बंपर, ग्रिल, लाइट, हल्का डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है।

Tekton 7 सीटर का केबिन

7 सीटर कार में अब ज्यादा स्पेस देखने को मिलेगा साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रंट सीटों के साथ ही दूसरी रो में भी वेंटिलेटिड सीट मिल सकती है और कई फीचर को भी शामिल किया जा सकता है। तीसरी सीट में बैठने के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग का फीचर दिया जा सकता है। इंटरटेनमेंट के लिए भी बड़ी डिस्पले दी जा सकती है।

कैसा रहेगा पावरट्रेन

निसान Tekton 7 सीटर में माना जा रहा है कि 1.8 लीटर नैचुरल पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ ही 1.3 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। इस कार में 6-स्पीड मैनुअल टांसमिशन के साथ डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। बता दें कि अभी कंपनी ने इस कार की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन टेस्टिंग के दौरान कार को सड़कों पर देखा गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।