Tata Motors और Maruti के वाहनों की बढ़ेंगी कीमत, जानिए कब से होगी लागू

Summary :

1 अप्रैल 2025 से महंगे हो जाएंगे Tata और Maruti के वाहन

Tata Motors सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी है। अब कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की कीमतों पर 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

बढ़ी हुई नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

Tata ने बताया कि बढ़ती इनपुट लागत की भरपाई के लिए कीमतें बढ़ाई गई है।

कीमत की वृद्धि अलग-अलग वाहन के मॉडल और वैरिएंट के अनुसार होगी।

मारुति सुजुकी ने भी अप्रैल 2025 से वाहनों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट लागत, परिचालन व्यय और मुद्रास्फीति को बताया। 

टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहनों के साथ पैसेंजर वाहनों की भी निर्माता है।

टाटा और मारुति दोनों के द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद अन्य वाहन कंपनियां भी कीमत बढ़ा सकती है।

Apple हैदराबाद में शुरू करेगा AirPods का उत्पादन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।