Play Store Apps: Google ने नियम उलंघन करने वाले एप्स को सख्त चेतावनी दी है। ये एप प्ले स्टोर के बिलिंग मानदंड़ों का उलंघन कर रहे थे। गूगल ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही एप्स ने नियमों का पालन करना शुरू नहीं किया तो इन पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी देर नहीं करेगी। आइए इस बारे में जानते हैं।
Google ने ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी
Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि कुछ ऐसे भारतीय ऐप हैं जो लंबे समय में उसकी पॉलिसियों में मेल नहीं खा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स में Matrimony.com और Info Edge जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने गूगल से नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी प्ले स्टोर नीतियों का अनुपालन कर रही है।
गूगल प्ले पर अधिक भारतीय डेवलपर
गूगल ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास गूगल प्ले का उपयोग करने वाले 2,00,000 से अधिक भारतीय डेवलपर हैं जो हमारी नीतियों का पालन करते हैं। ऐसा करने से हम सुनिश्चित कर पाते हैं कि हमारा प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सुरक्षित है। गूगल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ये डेवलपर्स अन्य ऐप स्टोर की भुगतान नीतियों का अनुपालन करते हैं।
ये एप हो सकते हैं डिलीट
गूगल ने कहा कि पहले से स्थापित 10 कंपनियां है जो पेमेंट टर्म एंड कंडीशन को पूरा नहीं कर रही हैं। अगर ऐसा ही रहता है तो इन्हें प्ले स्टोर से रिमूव किया जा सकता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App







