Truecaller: Truecaller एक ऐसा app है, जिससे आसानी से किसी unknown नंबर के की असली पहचान के बारे में पता लगाया जा सकता है। truecaller ने AI बेस्ट दो कमाल के फीचर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन फीचर्स की मदद से आप इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। आइए जानते हैं इन विस्तार में फीचर्स के बारे में।
Highlights
- Truecaller ने करा दी मौज
- Call से होंगे सारे काम
- घर बैठे फोन कॉल से बना पाएंगे नोट्स
True caller app
Turecaller की तरफ से दो शानदार फीचर को पेश किए जा रहे हैं। यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होंगे। दरअसल Truecaller की ओर से इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकार्ड करने का ऑप्शन दिया गया है। यह सुविधा एंड्रॉइ़ड के साथ ही iOS यूजर्स को मिलेगी। इसके अलावा AI की मदद से भारतीय यूजर्स रिकॉर्डेंड कॉल को ट्रांसक्रिप्ट कर पाएंगे। मान लीजिए आपको कोई दूसरी भारत में कॉल करता है, तो आप उसे अपनी लोकल भाषा में ट्रांसक्रिप्ट कर पाएंगे। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो ज्यादा वक्त कॉलिंग करते हैं।
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
बता दें कि फिलहाल Truecaller का नया फीचर उन लोगों के लिए होगा, जो Truecaller के Paid subscriber हैं। यह app बेस्ड सर्विस होगी। मतलब इस फीचर का इस्तेाल करने के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। इमसें ऐप में ही कॉल रिकॉर्ड Truecaller की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस कॉल रिकॉर्डिंग को कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं इस्तेमाल कर पाएगा।
भारत में हुआ लॉन्च
Truecaller के नए फीचर को भारत से पहले अमेरिका में रोलआउट किया जा चुका है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड फीचर हैं। मतलब आप अपनी कॉल को टेक्स्ट में बदल पाएंगे। ऐसे में यूजर्स सीधे कॉल से ही नोट्स बना सकंगे।
इसे अमेरिका में जून 2023 में लॉन्च किया गया था। जिसे करीब 9 माह बाद भारत में लॉन्च किया गया है। Truecaller यूजर्स को हिंदी और अंग्रेजी में दोनों में ट्रांसक्रिप्ट करने का ऑप्शन दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App






