‘Looks, Design और Best Range…’, EV सैगमेंट में TATA की धमक! 2026 लॉन्च होंगी ये 3 कारें

Summary :

Upcoming Tata Electric Cars 2026: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में पहले से ही मजबूत स्थिति में है। अब कंपनी साल 2026 में इस सेगमेंट को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह 2026 में तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों में टाटा सिएरा EV, टाटा अविन्या EV और टाटा पंच EV (फेसलिफ्ट) शामिल हैं। टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बन चुकी है। कंपनी अब तक ढाई लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच चुकी है, जो अपने…

Upcoming Tata Electric Cars 2026: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में पहले से ही मजबूत स्थिति में है। अब कंपनी साल 2026 में इस सेगमेंट को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वह 2026 में तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करेगी।

इन गाड़ियों में टाटा सिएरा EV, टाटा अविन्या EV और टाटा पंच EV (फेसलिफ्ट) शामिल हैं। टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बन चुकी है। कंपनी अब तक ढाई लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आइए जानते हैं Upcoming Tata EVs 2026 में लॉन्च होने वाली कारों के बारे में।

Upcoming Tata Electric Cars 2026: EV में टाटा की मजबूत पकड़

भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार में टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनी हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक ऑप्शन देती है। टाटा की कई कारें पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ EV वर्जन में भी उपलब्ध हैं। हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो EV, सेडान में टिगौर EV, छोटी SUV में पंच EV, और बड़ी SUV में नेक्सॉन EV और आने वाली हैरियर EV जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। खासतौर पर टाटा नेक्सॉन EV कई सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।टाटा मोटर्स का टारगेट 2030 तक और भी नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का है।

Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)
Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)

Tata Avinya EV

Tata Avinya EV कंपनी की सबसे प्रीमियम और बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV में से एक है। इसे सबसे पहले कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था। ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा ने अविन्या X को दिखाया, जिसने अपने फ्यूचरिस्टिक कूपे SUV डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचा। इसके डिजाइन में T-शेप की LED DRL, बंद फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल हेडलैंप और मजबूत लुक देखने को मिलेगा। इंटीरियर की बात करें तो इसमें सिंपल और प्रीमियम डिजाइन, ड्यूल-टोन कलर थीम, दो-स्पोक स्टीयरिंग और डिजिटल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)
Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)

New-look Tata Punch EV (facelift)

Tata Punch EV पहले से ही भारत की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। 2026 में इसे फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस अपडेट में कार के बाहर और अंदर हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट डिजाइन में छोटे बदलाव होंगे, जबकि केबिन में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही, कंपनी इसकी रेंज बढ़ाने के लिए बैटरी और पावरट्रेन में भी सुधार कर सकती है।

Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)
Upcoming Tata Electric Cars 2026 (Image- Social Media)

Tata Sierra EV: Powerful Electric SUV

Tata Sierra EV भी 2026 की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल है। नई जनरेशन सिएरा के लॉन्च के बाद इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर काफी उत्साह है। डिजाइन के मामले में यह ICE वर्जन जैसी ही होगी, लेकिन इसमें बंद फ्रंट ग्रिल दी जाएगी। यह SUV टाटा के नए Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: ‘Mahindra से लेकर Maruti तक…’, 2026 में भारतीय मार्किट के अंदर धमाल मचाने आ रही ये 5 Top SUVs, जल्द देखें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।