Upcoming SUV Cars in 2026: भारतीय कार बाजार में SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड SUVs लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें कुछ मॉडल बिल्कुल नए होंगे, जबकि कुछ मौजूदा गाड़ियों के फेसलिफ्ट या नई जनरेशन वर्जन होंगे। ये सभी SUVs नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और दमदार इंजन ऑप्शंस के साथ आएंगी। आइए जानते हैं Best SUVs Coming in 2026 के बारे में।
Upcoming SUV Cars in 2026: ये हैं वो 5 Top SUVs
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO, कंपनी की लोकप्रिय XUV700 का अपडेटेड यानी फेसलिफ्ट वर्जन होगा। इसे 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान इसके नए डिजाइन एलिमेंट्स सामने आए हैं, जिनमें डुअल-पॉड LED हेडलैंप, उल्टे L शेप के DRLs और नए स्टाइल की टेललाइट्स शामिल हैं। इसके केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाएगा। इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। ये दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। इसके ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन के आने की भी संभावना है।
Nissan Tekton

Nissan की नई SUV Tekton को भारत में 2026 की शुरुआत में पेश किया जाएगा, जबकि इसका लॉन्च साल के आखिर में हो सकता है। यह SUV नए जनरेशन Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta जैसी गाड़ियों से होगा। इसके डिजाइन में Nissan Patrol से प्रेरित LED लाइट्स और क्रोम टच देखने को मिलेगा। कंपनी ने अभी इसके फीचर्स और इंजन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लॉन्च के करीब आते ही और डिटेल्स सामने आएंगी।
नई जनरेशन Kia Seltos

Kia अपनी लोकप्रिय SUV Seltos की नई जनरेशन को नए लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ लाने जा रही है। इसमें पहले से ज्यादा बड़ी डाइमेंशन्स, नया इंटीरियर डिजाइन और डुअल 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएंगी। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। इंजन ऑप्शंस में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे। इसकी कीमत 2 जनवरी 2026 को सामने आएगी और शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये हो सकती है।
नई Renault Duster

नई Renault Duster को 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसका डिजाइन ज्यादा मजबूत और SUV जैसा होगा। इसमें हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स मिलने की भी उम्मीद है। इस SUV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, टेरेन मोड्स और आरामदायक सीटिंग दी जाएगी। इसकी संभावित कीमत 15 लाख रुपये से कम हो सकती है।
Maruti Suzuki eVitara

Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के साथ आएगी। कंपनी के अनुसार, बड़ी बैटरी पैक के साथ यह SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यह इलेक्ट्रिक SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप में होगी और इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। बेस वेरिएंट Delta में 49kWh बैटरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ‘Red Dark Edition, Features में Best अपडेट, अब पेट्रोल से मार्किट में आग लगाने आ रही Tata की ये दो SUVs


Download Android App
Download iOS App




