WhatsApp: WhatsApp पर अगर आपके किसी कॉन्टैक्ट ने ब्लॉक कर दिया है, तो आप इसका पता चुटकियों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जिसके बाद ही आप कंफर्म हो पाएंगे कि कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं।
WhatsApp का खास फीचर
अगर आप भी WhatsApp चलाते हैं तो आपको डाउट है कि किसी दोस्त ने आपको ब्लॉक तो नहीं कर दिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको ऐप में कुछ संकेत दिखे तो हो उससे समझा जा सकता है कि कि आप ब्लॉक हो चुके हैं। हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लाएं हैं जिसकी मदद से आप ये जान सकेंगे कि कहीं आप ब्लॉक तो नहीं हो गए हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया गया है।
पल भर में चलता है पता
डबल टिक मार्क: अगर आपको डबल ब्लू टिक चेक मार्क नहीं दिख रहा है, जिससे ये पता चलता है कि भेजा गया मैसेज पढ़ा गया है या नहीं तो हो सकता है कि आप ब्लॉक हो चुके हैं। ऐसे में आपको सिर्फ एक ग्रे टिक मार्क दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि मैसेज चला गया है लेकिन पहुंचा नहीं है।
प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं: अगर आपको अपने कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो काफी समय से नहीं दिख रही है तो ऐसा हो सकता है कि आपको उसने ब्लॉक कर दिया है।
ऑनलाइन स्टेटस: आप कॉन्टैक्ट के ऑनलाइन स्टेटस या लास्ट सीन को नहीं देख पा रहे हैं और ये काफी समय से ऐसा ही है तो आपके ब्लॉक्ड होने का चांस है।
कॉलिंग: अगर आप किसी को कॉल नहीं लगा पा रहे हैं और ऐसा कई दिनों से हो रहा है तो हो सकता है कि आपको आपके दोस्त ने ब्लॉक कर दिया है।
ग्रुप: अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं और किसी को नहीं ऐड कर पा रहे हैं तो हो सकता है कि उस शख्स ने आपको ब्लॉक कर रखा हो।


Download Android App
Download iOS App




