WiFi Password: क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने घर या ऑफिस के वाई-फाई पासवर्ड को भूल जाते हैं और नए डिवाइस से कनेक्ट करते समय इसे याद रखना मुश्किल होता है? लेकिन, अगर आप Android यूजर हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप भी WiFi का पासवर्ड बार-बार भूल जाते हैं तो हम यहां एंड्रॉयड डिवाइस में आसानी से खोजने का तरीका बताने जा रहे हैं।
Highlights
- बार-बार भूल जाते हैं WiFi का पासवर्ड
- डोंट वरी! पता करना है बहुत आसान
- अपनाएं ये चंद स्टेप्स
ऐसे जानें WiFi का पासवर्ड
क्या आप भी अक्सर अपना वाईफाई पासवर्ड भूल जाते हैं। दरअसल, WiFi पासवर्ड कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका हर रोज उपयोग करना हो। ऐसे में जब डिवाइस को फॉर्मेट कर देते हैं या फिर नया कोई डिवाइस इंस्टॉल कर रहे होते हैं, तो वाईफाई पासवर्ड डालने के समय हम उलझ जाते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा खबरा उस वक्त लगता है जब कोई रिश्तेदार या दोस्त घर पर आया हुआ है और वाईफाई पासवर्ड देने की बात आई तो हम भूल गए। ऐसी ही परेशानियों से बचने के लिए इस लेख में हमने बताया है कि कुछ ट्रिक्स के माध्यम से WiFi Password पता कर सकते हैं।
एंड्रॉइड न केवल आपके नेटवर्क डिटेल को खोजने में मदद करता है, बल्कि इसे फ्रेंड्स के साथ शेयर करना भी एक आसान बनाता है। साथ ही, एंड्रॉइड डिवाइस पर सेटिंग मेनू फोन और टैबलेट पर बहुत समान हैं। ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि वाई-फाई क्रेडेंशियल खोजने का मेथड केवल एंड्रॉइड 10 या उससे ऊपर वर्जन पर चलने वाले फोन और टैबलेट पर काम करेगा।
एंड्रॉयड पर ऐसे खोजें WiFi पासवर्ड
पहले अपने स्मार्टफोन पर सेटिंग ऐप ओपन करें, फिर नेटवर्क और इंटरनेट पर क्लिक करें। इसके बाद इंटरनेट सेलेक्ट करें। इसके बाद उस नेटवर्क को खोजें जिसके लिए आप पासवर्ड चाहते हैं। इसके बाद नेटवर्क के राइट से गियर आइकन पर क्लिक करें, फिर QR कोड आइकन के साथ वाले शेयर बटन को सेलेक्ट करें, फिर अपने अनलॉक कोड को कंफर्म करें। इसके बाद QR कोड को स्कैन करें या पासवर्ड को कॉपी और पेस्ट करें।


Download Android App
Download iOS App






