Yamaha FZ-S Fi हाइब्रिड बाइक: दमदार इंजन और Smart Connectivity के साथ लॉन्च

Summary :

Yamaha FZ-S Fi हाइब्रिड बाइक में TBT, गूगल मैप और नेविगेशन जैसे फीचर्स

यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड बाइक FZ-S Fi लॉन्च की है। इस बाइक में 149cc का दमदार इंजन, sss तकनीक और smg के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे TBT, गूगल मैप और नेविगेशन शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है। सुरक्षा के लिए ABS, डिस्क ब्रेक और 17 इंच के टायर दिए गए हैं।

यामाहा ने भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक उतार रखी है अब कंपनी ने नई हाइब्रिड बाइक FZ-S Fi को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में कई खास फीचर और मॉडर्न तकनीक के स्मार्ट कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस बाइक की कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.45 लाख रखी गई है।

Yamaha FZ-S Fi

FZ-S Fi का इंजन

यामाहा ने बाइक में एयरोडाइनामिक लुक देने के लिए टैंक कवर, एयर इंटेक और फ्रंट टर्न सिग्नल जैसे नए फीचर दिए गए है। इंजन की बात करें तो FZ-S Fi में 149cc का इंजन दिया गया है दमदार इंजन के साथ ही स्टार्ट करने और रोकने के लिए sss तकनीक और smg को भी शामिल किया गया है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए TBT, गूगल मैप, Navigation दिए गए है।  

BMW ने लॉन्च किया 12 लाख का प्रीमियम Scooter C 400 GT, जानें फीचर्स

FZ-S Fi के सुरक्षा फीचर

FZ-S Fi में बेहतर लुक के साथ ही सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें 17 इंच के टायर, monoshoc सस्पेंशन, ABS, डिस्क ब्रेक, पीछे के टायर में ड्रम ब्रेक दिये गए है। कंपनी ने बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह बाइक दो बेहतर कलर विकल्प के साथ 1.45 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीद सकते है।  

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।