अक्टूबर के महीने में त्योहार शुरू होने से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart ने साल की सबसे बड़ी सेल शुरू कर दी है जिसमें बंपर डिस्काउंट के साथ, 85 प्रतिशत तक कीमत में कटौती, बैंक ऑफर्स, No Cost EMI समेत ऐसे ऑकर्षक ऑफर दिए गए है जिससे आप हर सामान खरीदने पर मजबूर हो सकते है और मन में यही रहेगा की यह सामान लूट लो। बता दें कि इस बार फ्लिपकार्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 15 करोड़ से अधिक के प्रोडक्ट्स को सेल में लाया गया है जिसमें कई प्रोडक्ट्स को एक ही दिन में डीलीवर भी किया जा रहा है।
Big Billion Days Sale में भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज सेल अर्ली एक्सेस ग्राहकों के लिए आज 8 अक्टूबर से लाइव कर दी है वहीं सभी ग्राहकों के लिए यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि आज फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड, ब्लैक और प्लस ग्राहकों के लिए यह सेल आज से शुरू हो गई है। बता दें कि सेल में ICICI और AXIS बैंक में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है और बंपर डिस्काउंट के साथ ऑकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे है जिससे स्मार्टफोन से लेकर होम अपलायंस के सामान पर भारी छूट मिल रही है।
Great Indian Festival 2026 पर आकर्षक ऑफर
Amazon ने भी अपने ग्राहकों के लिए Great Indian Festival 2026 8 अक्टूबर से शुरू कर दी है जिसमें कुछ सामानों पर 85 प्रतिशत की छूट दी जा रही है साथ ही इस सेल में SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट के साथ कई डील पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे है। अमेजन की सेल में इल्कट्रोनिक्स से लेकर महंगे स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




