भारत में एक साल के लिए फ्री हुआ ChatGPT Go! कैसे कर सकेंगे यूज, जानें क्या हैं Terms & Conditions?

Summary :

ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ChatGPT का प्रीमियम वर्जन “Go” अब भारत में एक विशेष समय के लिए पूरे एक साल फ्री में मिल रहा है। इसे पाने और इससे हमे किस तरह का फायदा मिल सकता है। आइए सरल भाषा में समझते हैं। OpenAI ने ऐलान की है कि भारत में “Go” सब्सक्रिप्शन को एक साल के लिए शून्य रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह ऑफर 4 नवंबर से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए मान्य है। इस दौरान नए साइन-अप करने वाले यूजर्स को पेड…

ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ChatGPT का प्रीमियम वर्जन “Go” अब भारत में एक विशेष समय के लिए पूरे एक साल फ्री में मिल रहा है। इसे पाने और इससे हमे किस तरह का फायदा मिल सकता है। आइए सरल भाषा में समझते हैं। OpenAI ने ऐलान की है कि भारत में “Go” सब्सक्रिप्शन को एक साल के लिए शून्य रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह ऑफर 4 नवंबर से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए मान्य है। इस दौरान नए साइन-अप करने वाले यूजर्स को पेड वर्जन के सभी लाभ मुफ्त मिलेंगे।

ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year: Go वर्जन में क्या-क्या खास है?

इस पेड वर्जन में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं:

  • बढ़ी हुई मैसेज लिमिट: आप अधिक बातचीत कर सकते हैं।
  • इमेज जेनरेशन: फोटो बनाने की सुविधा।
  • फाइल अपलोड करने की क्षमता: दस्तावेज, फोटो आदि अपलोड कर सकेंगे।
  • इन सुविधाओं का लाभ विशेष रूप से स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डेवलपर्स उठा सकते हैं।
ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year
ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year, (source: social media)

ChatGPT Go Offer: क्यों यह ऑफर भारत में आया है?

भारत में ChatGPT का यूजर बेस काफी बड़ा है और OpenAI इस बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है। अगस्त में ‘Go’ वर्जन लॉन्च होने के बाद भारत में सब्सक्राइबर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी थी। ऐसे में कंपनी ने भारत में उत्सव-माहौल बनाने के लिए यह लिमिटेड-पीरियड फ्री ऑफर पेश किया है।

ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year,
ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year, (source: social media)

ChatGPT Premium Free Subscription Kese Milega: कैसे ले सकते हैं इस ऑफर का लाभ?

  • 4 नवंबर या उसके बाद OpenAI की वेबसाइट या ChatGPT ऐप पर जाएं ।
  • “Go” सब्सक्रिप्शन विकल्प चुनें।
  • यदि आपका खाता नया है या पहले पेड प्लान नहीं लिया है, तो फ्री-एक साल  ऑफर के लिए योग्य हो सकते हैं।
  • आवश्यक जानकारी भरें, जैसे कि ई-मेल, भुगतान  (हालांकि कोई चार्ज नहीं लगेगा)
  • सब्सक्राइब करें और फ्री एक साल का उपयोग शुरू करें ।
ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year,
ChatGPT GO Free Subscription For 1 Year, (source: social media)

ध्यान देने योग्य बातें

यह सीमित समय का ऑफर है। ऐसे में जल्द साइन-अप करना बेहतर रहेगा। ऑफर की शर्तें (terms & conditions) अलग हो सकती हैं। ध्यान से पढ़ लें। एक साल के बाद यदि अब भी सब्सक्राइबर बने रहना चाहें तो भुगतान करना होगा। यह ऑफर संभवतः केवल भारत में ही उपलब्ध है। अन्य देशों के लिए अलग नियम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कम बजट में अच्छा फोन! 6000mAh बैटरी, शानदार प्रोसेसर और फीचर्स के साथ VIVO ने लॉन्च किया अपना ये धांसू स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹10,999

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।