Flipkart Sale: ऑफर में आप 50MP के फ्रंट कैमरा वाले- Motorola Edge 50 Pro को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन के 12जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। सेल में यह बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ मिल रहा है।
Motorola पर धाकड़ डिस्काउंट
Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल चल रही है, और सेल में लगातार कुछ ऐसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिन्हें देख कर खरीदने का मन कर जाए। अगर सेल के मोबाइल सेक्शन की बात करें तो यहां पर एक से बढ़ कर एक डील दी जा रही है.।इसी बीच बेस्ट ऑफर की बात की जाए तो ग्राहक यहां से Motorola Edge 50 Pro के 12GB, 256GB को 6000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। वह कैसे आइए समझते हैं ऑफर के बारे में। Motorola Edge 50 Pro Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान 29,999 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ये कीमत 256GB स्टोरेज + 12GB रैम के लिए है।
Motorola Edge 50 Pro की खासीयत
Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। नया Motorola Edge 50 Pro स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। ये 12GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है, जिसे रैम बूस्ट की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
इसका कैमरा है धांसू
Motorola Edge 50 Pro में ऑल-पिक्सल फोकस और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया जाता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन सेंसर और OIS के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। फ्रंट कैमरे में हाई-रेजोलूशन सेल्फी के लिए क्वाड पिक्सल के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है।
दमदार है फोन की बैटरी
पावर के लिए मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है। यह 125W टर्बोपावर चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट देता है, और कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक और 10W वायरलेस पावर शेयरिंग के लिए भी सपोर्ट दिया है।


Download Android App
Download iOS App






