Google Pixel 11 Pro Leaks: Google ने Pixel 11 Pro से उठाया पर्दा, लॉन्च से पहले लीक हुए सभी फीचर्स, 1 लाख का रखें बजट

Summary :

Pixel 11 Pro का टीजर जारी करके स्मार्टफोन की पहली झलक भी दिखा दी है जिसमें स्मार्टफोन के बैक का हिस्सा दिखाया गया है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच की Super Actua OLED LTPO डिस्पले दी जाएगी।

Google अपनी नई Pixel 11 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है और अब Pixel 11 Pro का टीजर जारी करके स्मार्टफोन की पहली झलक भी दिखा दी है जिसमें स्मार्टफोन के बैक का हिस्सा दिखाया गया है और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ कलरफुल लाइट रिंग भी नजर आई है। बता दें कि इस सीरीज को न्यूयॉर्क में Made by Google इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा लेकिन लॉन्च से पहले ही Pixel 11 Pro स्मार्टफोन की कई जानकारी लीक हुई है जानते है सभी फीचर्स और कीमत के बारे में…

Pixel 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

google pixel 11 pro features
google pixel 11 pro features

Pixel 11 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें मेन कैमरा 50MP, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 48MP का कैमरा, 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो का कैमरा दिया जाएगा। ट्रिपल रियर कैमरा में 120x तक जूम सपोर्ट दिया जा सकता है वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 42MP का 103 डिग्री Field Of View के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक नया Pixel Glow फीचर दिया जाएगा जिसमें RGB LED लाइट नोटिफिकेशन इंडिकेटर के लिए भी काम करेगी। जिससे बैक में यह सेटअप शानदार लुक देगा।

पावरफुल Tensor G6 चिपसेट

Pixel 11 Pro में शानदार कैमरा के साथ ही पावरफुल चिपसेट भी देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Tensor G6 चिपसेट दिया जाएगा और यह Titan M3 कोप्रोसेसर के साथ काम करेगा। रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज,16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 4,850mAh की बैटरी दी जा सकती है।

6.3 इंच की Super Actua डिस्पले

Pixel 11 Pro स्मार्टफोन में 6.3 इंच की Super Actua OLED LTPO डिस्पले दी जाएगी और यह 3,600 nits तक ब्राइटनेस और 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्पले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया जाएगा जिससे स्मार्टफोन की प्रोटेक्शन मजबूत होगी। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन लगभग 1 लाख रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।