OpenAI ने ChatGPT सर्च को लेकर कई नए सुधारों को पेश किया है।
नए अपडेट में शॉपिंग एक्सपीरियंस को भी शामिल किया गया है।
सबसे लोकप्रिय फीचर्स में ‘सर्च’ चैटजीपीटी को पिछले हफ्ते में ही 1 बिलियन से अधिक वेब सर्च रिकॉर्ड किए गए हैं।
ChatGPT यूजर्स अब किसी प्रोडक्ट को सर्च करने से लेकर प्रोडक्ट की खरीदारी तक कर सकते हैं।
यूजर्स के लिए प्रोडक्ट की तुलना करने की सुविधा भी मौजूद है।
शॉपिंग को लेकर इन नए सुधारों को शामिल किया जा रहा है।
यह सुविधा प्लस, प्रो, फ्री और लॉग-आउट यूजर्स के लिए लाई जा रही है।
यूजर का चैटजीपीटी की मेमोरी पर पूरा कंट्रोल होगा, जिसे सेटिंग में जाकर किसी भी समय अपडेट किया जा सकेगा।


Download Android App
Download iOS App












