₹35,000 तक बढ़ सकती हैं कीमतें! iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

Summary :

iPhone 17 खरीदने का प्लान कर रहे हैं लोगों के लिए  ये खबर आपके होश उड़ा सकती है। दरअसल एक नई लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज पहले के मुकाबले काफी महंगी हो सकती है। खासकर Pro मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि Apple ने अभी तक इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक ने कस्टमर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। इतना महंगा हो सकता है iPhone 17 सामने आए लीक के अनुसार,, iPhone 17 सीरीज के लगभग…

iPhone 17 खरीदने का प्लान कर रहे हैं लोगों के लिए  ये खबर आपके होश उड़ा सकती है। दरअसल एक नई लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज पहले के मुकाबले काफी महंगी हो सकती है। खासकर Pro मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि Apple ने अभी तक इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक ने कस्टमर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है।

इतना महंगा हो सकता है iPhone 17

 Apple iphone 17 New Price(credit S-M)
Apple iphone 17 New Price (credit S-M)
  • सामने आए लीक के अनुसार,, iPhone 17 सीरीज के लगभग सभी मॉडल पहले से अधिक कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं।
  • लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 94,900 रुपये हो सकती है, जबकि मौजूदा मॉडल की कीमत लगभग 82,990 रुपये है। यानी इसमें करीब 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • वहीं, बजट कैटेगरी में आने वाले iPhone 17e की कीमत भी बढ़ने की संभावना है। इसकी कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर लगभग 74,900 रुपये तक पहुंच सकती है।
  • इसके अलावा, नया iPhone Air भी पहले की तुलना में महंगा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी संभावित कीमत 1,34,900 रुपये बताई जा रही है।

Pro मॉडल की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर

iphone 17 Pro Max(credit S-M)
iphone 17 Pro Max (credit S-M)
  • अगर आप iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
  • लीक के अनुसार, iPhone 17 Pro की कीमत 1,54,900 रुपये से 1,69,900 रुपये के बीच हो सकती है।
  • वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,84,900 रुपये से लेकर 1,99,900 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
  • अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Pro Max मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब 35 हजार रुपये तक बढ़ सकती है।

इसलिए बढ़ रही कीमतें

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple लंबे समय से अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं कर रहा था।
  • हालांकि हाल के महीनों में कंपनी ने भारत में कुछ MacBook, iPad और HomePod की कीमतें बढ़ाई हैं।
  • इससे माना जा रहा है कि अब iPhone सीरीज की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन, महंगे कंपोनेंट, नई तकनीक और प्रीमियम फीचर्स भी कीमत बढ़ने की वजह बन सकते हैं।
  • हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

क्या ये जानकारी सच है?

iphone 17 Price Hike Fake News (credit S-M)
iphone 17 Price Hike Fake News (credit S-M)

अभी तक iPhone 17 सीरीज की कीमतों को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह केवल लीक रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple ने अभी तक लॉन्च डेट, फीचर्स या कीमतों के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

यह भी पढ़ें: ₹35000 तक बढ़ीं कीमतें! महंगा हुआ Apple का Macbook Air M5 लैपटॉप, जानें नए Price

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।