7,300 mah बैटरी के साथ, 11 अप्रैल को लॉन्च होगा iQOO Z10

Summary :

iQOO का नया स्मार्टफोन, 7,300 mah बैटरी और 50MP कैमरा के साथ

स्मार्टफोन निर्माता iqoo बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO Z10 उतारने की तैयारी में है।

 टीजर के अनुसार iQOO Z10  स्मार्टफोन सबसे पतला और सबसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

 बता दें कि इस स्मार्टफोन में 7,300 mah की बैटरी दी जाएगी

इस स्मार्टफोन में snapdragon प्रोसेसर, AMOLED डिस्पले के साथ 11 अप्रैल को लॉन्च कर दिया जाएगा।

फीचर की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की डिस्पले, Snapdragon 7s का दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा।

 90w का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

8GB से 12GB तक रैम का विकल्प और 128GB से 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

मेन कैमरा की बात करें तो 50MP का सोनी का कैमरा मिल सकता है

वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन लगभग 25,000 रुपये तक हो सकता है।

ट्रेड सर्टिफिकेट के नियमों पर OLA से मांगा गया स्पष्टीकर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।