itel Rhythm Pro : itel ने हाल ही में भारतीय बाजार में itel Rhythm Pro इयरबड्स को 1299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। ये इयरबड्स 360 डिग्री डीप बेस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए गए हैं, जो विशेष रूप से युवा उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी खासियतों और प्रदर्शन के बारे में।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
itel Rhythm Pro को ड्यूल कलर डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है और फैंटम ब्लैक वेरिएंट का परीक्षण किया गया है। हल्के प्लास्टिक से बने ये इयरबड्स ड्यूरेबल हैं और IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और पसीने के खिलाफ सुरक्षित हैं। इनका सिंपल और प्रीमियम डिजाइन यूज़र्स को आकर्षित करता है, और लाइटवेट होने के कारण ये लंबे समय तक पहनने पर भी असुविधा नहीं देते।
जानें, साउंड क्वालिटी
साउंड क्वालिटी के मामले में, itel ने 10mm ड्राइवर के साथ 360 डिग्री डीप बेस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है, जो थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करता है। हाई बेस वाले म्यूजिक में इनका साउंड आउटपुट शानदार होता है। हालांकि, इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की कमी है, लेकिन AI-पावर्ड एन्वायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) फीचर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करने में मदद करता है, जिससे वॉयस क्वालिटी बेहतर होती है।
बैटरी लाइफ
itel Rhythm Pro में 650mAh की बैटरी के साथ एक इयरबड में 40mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये इयरबड्स 100 घंटे का प्लेबैक ऑफर करते हैं। हमारे टेस्टिंग के दौरान, हमने इसे 15 दिनों तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का उपयोग संभव है।
कनेक्टिविटी और कंट्रोल
इन इयरबड्स में Bluetooth V5.3 दिया गया है, जो लगभग 10 मीटर की दूरी तक स्मार्टफोन से कनेक्ट रहते हैं। इसमें टच सेंसेटिव कंट्रोल सिस्टम है, जिससे यूज़र्स म्यूजिक ट्रैक बदलने, कॉल रिसीव करने और अन्य कार्य आसानी से कर सकते हैं। itel Rhythm Pro इयरबड्स 1299 रुपये की कीमत में एक बेहतरीन विकल्प हैं। यदि आप बजट में रहते हुए अच्छी साउंड क्वालिटी और बेहतर बैटरी बैकअप की तलाश कर रहे हैं, तो ये इयरबड्स आपके लिए एक बेहतर चॉइस हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






