NOTHING 3A स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, AI एडवांस फीचर मिलने की उम्मीद

Summary :

NOTHING 3A स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और पेरिस्कोप कैमरा की संभावना

भारतीय बाजार में नई कंपनी NOTHING ने कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिए है अब NOTHING कंपनी 3A स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन को पेश करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि 2025 में जल्द ही NOTHING 3A स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगा। इस स्मार्टफोन में कई स्मार्ट AI फीचर देखने को मिल सकते है।

NOTHING 3A स्मार्टफोन के फीचर

NOTHING 3A स्मार्टफोन की जानकारी के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन लॉन्च से पहले ही NOTHING 3A स्मार्टफोन की कुछ जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि NOTHING 3A  5000mAh का बैटरी पैक मिल सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W का चार्जर दिया जाएगा। साथ ही स्मार्टफोन में मीडियाटेक क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस कैमरा दिया जा सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।