Nothing Phone 4b India Launch Date Confirmed: Nothing ने B सीरीज से उठाया पर्दा, तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन लॉन्च होगा Nothing Phone 4b

Summary :

Nothing Phone 4b India Launch Date Confirmed: Nothing ने भारतीय बाजार में अभी A Series में स्मार्टफोन को लॉन्च किया है लेकिन अब नई B Series पेश करने का भी ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के दौरान पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को लॉन्च किया जाएगा और तारीख को भी कंफर्म कर दिया है। माना  जा रहा है कि इस सीरीज में यह नया स्मार्टफोन A Series के स्मार्टफोन से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है साथ ही नए फीचर और बेहतर डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच…

Nothing Phone 4b India Launch Date Confirmed: Nothing ने भारतीय बाजार में अभी A Series में स्मार्टफोन को लॉन्च किया है लेकिन अब नई B Series पेश करने का भी ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के दौरान पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को लॉन्च किया जाएगा और तारीख को भी कंफर्म कर दिया है। माना  जा रहा है कि इस सीरीज में यह नया स्मार्टफोन A Series के स्मार्टफोन से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है साथ ही नए फीचर और बेहतर डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो विस्तार से देखें Nothing Phone 4b की सभी जानकारी।

Nothing Phone 4b India Launch Date: 7 जुलाई 2026 को लॉन्च

Nothing Phone 4b
Nothing Phone 4b

Nothing ‘A’ सीरीज में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया था लेकिन अब नया दांव चलते हुए ‘b’ सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस सीरीज के दौरान पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को 7 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा और यह तारीख ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मस पर भी कंफर्म कर दी गई है। माना जा रहा है कि A सीरीज की सफलता के बाद अब B सीरीज को पेश किया गया है और किफायती बजट में स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा

Nothing Phone 4b Features: Glyph Bar इंटरफेस

Nothing Phone 4b
Nothing Phone 4b

Phone 4b का टीजर जारी कर दिया गया है साथ ही कुछ लीक्स जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि LED फ्लैश के साथ शानदार कैमरा, प्रीमियम लुक के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 6.59-इंच का AMOLED डिस्पले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। चिपसेट की बात करे तो दमदार Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है।

Nothing Phone 4b Price in India: किफायती कीमत में लॉन्च होगा

B Series में Nothing Phone 4b को लॉन्च किया जाएगा और कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 28 से 30 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि A सीरीज के मुकाबले इस स्मार्टफोन को किफायती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 7 जुलाई 2026 को लॉन्च होने के बाद सभी जानकारी सामने आएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।