आजकल हर कोई यही चाहता है कि उसकी स्किन 40 के बाद भी साफ़ और ग्लोइंग हो, इसलिए लोग अपनी स्किन पर तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ऐसा करने से हमारी स्किन बहुत जल्दी डैमेज होने लगती है और स्किन पर बुढ़ापा जल्दी नजर आने लगता है।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो अपनी स्किन को लंबे समय तक मुलायम, चमकदार और जवां दिखाना चाहते हैं, तो आज से ही बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें, क्योंकि आज हम आपको घर पर एंटी-एजिंग फेस सीरम बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे लगाने से आपका चेहरा चांद जैसा नजर आएगा।
Rice Water for Skin Glowing: चावल के पानी का सीरम बनाने का तरीका

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए राइस वॉटर यानी चावल का पानी एक बेहतरीन और नेचुरल घरेलू उपाय है। अगर आप इसके पानी का इस्तेमाल रोजाना आप अपने फेस पर करते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले थोड़े से चावल को पानी में भिगोकर या उबालकर उसका पानी अलग निकाल लें।
चावल के पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन की रंगत को साफ करने में मदद करते हैं और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। जब आप इसे रोज रात को चेहरे पर सीरम की तरह लगाते हैं, तो ये त्वचा को अंदर से नमी देता है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है। ये स्किन को टाइट रखता है और धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
Aloe Vera and Vitamin E Capsules for Face: ऐसे बनाएं एलो वेरा और विटामिन E से फेस
सीरम

सीरम बनाने की सामग्री
- एलो वेरा जेल
- विटामिन ई ऑयल
- रोज वॉटर
- एसेंशियल ऑयल
- ग्लीसरीन
How to Make Face Serum at Home: एंटी एजिंग सीरम बनाने का तरीका

- एक कटोरे में एलोवेरा जेल लें।
- इसके बाद उसमें विटामिन E कैप्सूल को मिलाएं।
- उसके बाद इसमें गुलाबजल मिक्स करें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें ग्लीसरीन मिलाएं।
- लास्ट में एसेंशियल ऑयल की 5 बूंद मिक्स करें।
- अब आपकी एंटी एजिंग सीरम तैयार है।
- इसे किसी बोतल या क्रीम की डिब्बी में भर के इसका यूज करें।


















