Gmail लॉगिन के लिए अब SMS से नहीं, QR कोड से होगा वेरिफिकेशन

Summary :

साइबर अपराध रोकने के लिए Google का नया कदम, QR कोड वेरिफिकेशन

देशभर में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर Google, सिक्योरिटी पर खास ध्यान रखता है। अब Google ने Gmail में प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए QR कोड से वेरिफिकेशन को जल्द लागू करने वाला है। बता दें कि अभी 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन SMS के जरिए किया जाता है। लेकिन अब इस ऑथेंटिकेशन को बंद कर दिया जाएगा। इसके बदले QR कोड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लागू किया जाएगा।

QR कोड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के फायदे

Gmail को अधिक सुरक्षित करने के लिए QR कोड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग किया जाएगा। यूजर्स को Gmail लॉगिन करने के लिए स्मार्टफोन के कैमरा से QR कोड को स्कैन करने पड़ेगा, जिससे यूजर्स सुरक्षित तरीके से Gmail को लॉगिन कर सकते है। इस बारे में Gmail के प्रवक्ता रॉस रिचेंडरफर ने जानकारी देते हुए कहा कि SMS से जुड़े बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए QR कोड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का कदम उठाया गया है।

SMS आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की शुरूआत

SMS से आधारित 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की शुरूआत वर्ष 2011 में की गई थी लेकिन अब बढ़ते साइबर अपराध के कारण यह टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अब इतना सुरक्षित नहीं है। पहले Gmail लॉगिन करने के लिए 6 अंको का OTP आता था उसके आधार पर Gmail लॉगिन किया जाता था। अब सुरक्षा के कारण QR कोड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग किया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।