Redmi Watch 5 Lite: Redmi Watch 5 Lite में एक बड़ा 1.96-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें Alexa सपोर्ट और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ आने का भी टीज़ किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलेगा, जिससे वे सीधे अपनी कलाई से कॉल कर सकेंगे।
शाओमी एक और सरप्राइज़ देने को तैयार
Smartwatch का ट्रेंड भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल बनाने वाली कंपनियां अब स्मार्टवॉच, ईयरबड बनाने पर भी तेजी से फोकस कर रही हैं। इसी बीच शाओमी भी अपनी नई वॉच के साथ तैयार है। कंपनी की Redmi Watch 5 Lite को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वॉच को लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट बना दी है। यहां से वॉच के बारे में कुछ जानकारियां सामने आ गई हैं।
Redmi Watch 5 Lite की खासीयत
Redmi Watch 5 Lite में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, और टीज़र इमेज से ये भी कंफर्म हो गया है कि स्मार्टवॉच में चौकोर डिस्प्ले होगा। माइक्रोसाइट से ये कंफर्म हुआ है कि रेडमी वॉच 5 लाइट में 1.96-इंच की स्क्रीन होगी, जिसमें एक एलसीडी पैनल मिलेगा। Xiaomi Redmi Watch 5 Lite हाइपरओएस पर काम करती है, और ये अपने आप कैलेंडर को सिंक कर सकते हैं, रिमाइंडर पा सकते हैं, और अपने सभी काम को कलाई से मैनेज कर सकते हैं।
धमाल है इसकी बैटरी लाइफ
शाओमी का दावा है कि Redmi Watch 5 Lite 18 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगी, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी कपैसिटी के बारे में नहीं बताया है। रेडमी वॉच 5 लाइट बिल्ट-इन जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगी, ताकि आप अपने फोन के अवेलेबल ने होने पर भी हर एक्टिविटी को ट्रैक कर सकें। वॉच के बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरे दिन का हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस ट्रैकिंग फीचर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 150+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ डायल दिए जा सकते हैं।
कितनी हो सकती है कीमत?
टीज़र में दी गई फोटो से मालूम हो रहा है कि इस स्मार्टवॉच को ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर में पेश किया जाएगा। बता दें कि ये वॉच पहले से ही थाईलैंड जैसे कुछ देशों में उपलब्ध है, और यहां इसकी कीमत 1,650 थाई बाट (लगभग 4,170 रुपये) रखी गई है। इसे देखते हुए भारतीय कीमत की उम्मीद की जा सकती है कि इसे भारत में 5000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App






