Samsung लॉन्च करेगा A26 स्मार्टफोन, 4500MH की बैटरी मिलने की उम्मीद

Summary :

Samsung A26 जल्द होगा लॉन्च, हल्का और स्लीम डिज़ाइन

Samsung कंपनी जल्द ही A सीरीज में नया स्मार्टफोन शामिल करने की तैयारी है। Samsung जल्द ही A26 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Samsung ने अभी इस समार्टफोन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी हैं लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कई स्मार्ट फीचर और FHD डिस्पले दी जा सकती है। साथ ही A 26 सबसे हल्का स्मार्टफोन हो सकता है। A 26 स्मार्टफोन का वजन लगभग 200 ग्राम तक हो सकता है।

क्या मिल सकते है फीचर ?

माना जा रहा है कि Samsung  A26 में Amoled डिस्पले के बदले FHD डिस्पले मिल सकती है जो 120HZ के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्टोरेज मे स्मार्टफोन 256GB और 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung  A26 वजन में हलका और स्लीम हो सकता है। इस स्मार्टफोन मे 4500MH की बैटरी दी जा सकती है।

A25 की सक्सेस के बाद A 26 होगा पेश

Samsung  ने दिसंबर 2023 में A25 को लॉन्च किया था। इसमें SUPER AMOLED डिस्पले दिया गया था। कैमरे की बात करें तो A25 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया था और फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया था। वहीं बैटरी में A25 स्मार्टफोन में 5 हजार mh की बैटरी दी गई थी और 25w का चार्जर दिया गया था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।