Smartphone Camera: Smartphone यूज करते समय ध्यान रखें कि चमकीले कपड़े, रोशनी और फ़ॉर्मेट पर निर्भर न करें। पानी से बचें। फोटोग्राफी के लिए सही समय चुनें। स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल करें और चमकीली और क्लियर तस्वीरें लें।
Smartphone में न करें ये गलतियां
Phone के आने से कैमरे का काम ही खत्म हो गया है। मोबाइल बनाने वाली कंपनियां अब फोन में ही एक से बढ़ कर एक कैमरा दे रही हैं, जिससे कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना आसान होता जा रहा है। फोन का कैमरा ऐसा कमाल का आ रहा है कि कि लोग अब प्रोफेशनल फोटोशूट भी इसी से कर रहे हैं। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसी मामूली गलती कर देते हैं जिससे फोन का कैमरा हमेशा के लिए बर्बाद हो सकता है।
बाइक पर फोन न लगाएं
GPS का इस्तेमाल करने के लिए लोग अक्सर बाइक पर फोन को फिक्स कर लेते हैं। लेकिन लोग इस खतरे से अनजान होते हैं कि इससे क्या खतरा हो सकता है। फोन को बाइक या स्कूटर पर लगाने के ट्रैवल करने से फोन कैमरा बर्बाद हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि बाइक चलते हुए बहुत वाइब्रेशन होती जिससे कैमरे पर प्रभाव पड़ सकता है। बाइक पर फोन लगाना है तो स्पेशल माउंटिंग किट का इस्तेमाल करते हैं।
फोन को पानी में लेकर न जाएं
फोन भले ही ज्यादा IP रेटिंग के साथ आता हो, लेकिन अगर आप यही सोचकर फोन को लेकर पानी में स्विमिंग करने लगेंगे तो फोन हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है। फोन में घुसने वाला पानी कैमरा लेंस में जा सकता है, जिससे कैमरा हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
लेज़र लाइट में कैमरा ऑन न करें
कुछ लोग कॉन्सर्ट या किसी लाइव शो में जाते हैं तो वहां इतनी फोटो क्लिक कर लेते हैं कि उनकी गैलरी भर जाती है। लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि लाइव शो में अगर लेज़र लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है तो फोन से क्लिक करने की गलती न करें। इससे लेंस में खराबी आ सकती है।
फोन का टेम्परेचर नॉर्मल रखें
बहुत तेज टेम्प्रेचर भी फोन कैमरे के लिए अच्छा साबित नहीं होता है। अगर आप तेज धूप में फोटो क्लिक करते हैं तो कैमरे में खराबी आ सकती है। खासतौर पर अगर आर सूर्य ग्रहण के दौरान फोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कैमरा लेंस पर असर पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



