10 हजार रुपए से भी कम में मिल रहे ये 5G स्मार्टफोन

Summary :

आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे और बजट 10 हजार रुपये है तो कई ऑप्शन हैं।

आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे और बजट 10 हजार रुपये है तो कई ऑप्शन हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) पर रेडमी ए4 5G (Redmi A4 5G), रेडमी 13सी 5G (Redmi 13C 5G) और पोको एम6 5G (Poco M6 5G) पर भारी डिस्काउंट है। कीमत में कटौती के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी है।

Redmi A4 5G

अमेजन पर Redmi A4 5G के 4GB RAM/64GB वेरिएंट की कीमत 8498 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर में 8 हजार रुपये और बच सकते हैं। फोन में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्‍सल है। ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर है। 5160mAh की बैटरी है।

Redmi 13C 5G

इसका 4GB RAM/128GB वेरिएंट 9099 रुपये में लिस्ट है। अमेजन पर एक्सचेंज ऑफर में 8600 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर है। फोन में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

Poco M6 5G

अमेजन पर Poco M6 5G का 4GB RAM/64GB वेरिएंट 8499 रुपये में लिस्ट है। एक्सचेंज ऑफर में 8000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन 5000mAh की बैटरी है। Mediatek Dimensity 6100+ प्रोसेसर है।

Team Desk