2025 में VIVO लॉन्च करेगा मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट, APPLE VISION PRO को देगा टक्कर

Summary :

VIVO का नया हेडसेट, एप्पल विज़न प्रो को देगा कड़ी टक्कर

2025 में VIVO कंपनी बड़ी तैयारी में है। कंपनी ने 2025 में मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट (MR) लॉन्च करने की घोषणा की है। ये डिवाइस वियरेबल मार्केट में हेडसेट ऐप्पल के मिक्स्ड रिएलिटी विजन प्रो और सैमसंग के आने वाले प्रोजेक्ट को भी टक्कर देगा। अभी इस हेडसेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन वीवो इस साल मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट लॉन्च करेगा, जिसका पहला प्रोटोटाइप 2025 के सितंबर महिने तक आ सकता है।

VIVO कब लॉन्च करेगा मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ?

मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट को बाजार में पेश करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीवो पर टिप्सटर डिजिटल चैट से सामने आई है। टिपस्टर के अनुसार वीवो का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट दिखने में ऐप्पल के विजन प्रो के जैसा ही हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें ऐप्पल विजन प्रो से ज्यादा फीचर्स हो सकते हैं। हेडसेट का पहला प्रोटोटाइप 2025 वर्ष के सितंबर महीने में आ सकता है। लेकिन मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट कब तक बाजार में पेश किया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चीन में Vivo इमेजिंग कॉन्फ्रेंस में चाइनीज ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) के दौरान मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट के डेवलपमेंट की जानकारी दी गई थी। इस दौरान VIVO इमेजिंग के उपाध्यक्ष यू मेंग ने मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट को 2025 में लॉन्च करने की घोषणा की थी।

मिक्स्ड रियलिटि हेडसेट क्या है ?

मिक्स्ड रियालिटी (MR) उभरती हुई टेक्नोलॉजी है, जो वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) को मिला के बनती है। इस हेडसेट को सिर पर लगाया जाता है जिसमें इन डिसप्ले में कैमरा लगा होता है जो इसे पहनने वाले के वातावरण को लगातार मैप करते रहते हैं। जब यूज़र्स इन हेडसेट के अनुसार बनाए गए गेम्स खेलते हैं, तो कैरेक्टर्स उन यूज़र्स के आसपास की दुनिया को महसूस कर सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।