Xiaomi MIX Flip: शाओमी इस महीने अपने खास फोल्डेबल फोन Mix Flip लाने वाला है। इस बात को कंपनी के CEO लेई जून ने खुद कंफर्म किया है। आइए जानते हैं आने वाले फोन से क्या उम्मीद है।
मार्केट में आएगा Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन
Xiaomi ने जुलाई में अपना Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में पेश किया है। इस फोल्ड फोन को लेकर लगातार चर्चा थी कि यह ग्लोबल मार्केट में कब एंट्री लेगा। हालांकि अब यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ब्रांड के प्रमुख द्वारा डिवाइस को इसी महीने लॉन्च करने की पुष्टि हुई है। बता दें कि यह तगड़ा फ्लिप फोन 4.01 इंच के बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट को विस्तार से जानते हैं।
इस महीने भारत में होगा लॉन्च
Xiaomi MIX फ्लिप में 6.86-इंच का 1.5K LTPO प्राइमेरी डिस्प्ले और 4-इंच का 1.5K LTPO कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है। Xiaomi फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस हो सकता है, जिसे 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Xiaomi MIX Flip स्पेसिफिकेशंस
कैमरे के तौर पर Xiaomi MIX Flip में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन के प्राइमेरी डिस्प्ले में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आई है। हालांकि असल कैमरे स्पेसिफिकेशंस तो ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही मालूम होंगे।
धमाकेदार होगी बैटरी
आने वाला लेटेस्ट फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर OS को आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। पावर के लिए फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,780mAh की बैटरी दी जाएगी।
कितनी हो सकती है कीमत?
फिलीपींस में Xiaomi MIX Flip की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,21,162 रुपये) और PHP 64,999 (लगभग 97,917 रुपये) बताई गई है। फिलहाल भारतीय कीमत को लेकर तो कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। शाओमी MIX Flip की कीमत CNY 6,499 (लगभग 77,068 रुपये) है। अगर फोन इस कीमत में लॉन्च होता है तो ये भारत में पहले से मौजूद Motorola Razr 50 और सैमसंग Galaxy Z Flip 6 को कड़ी टक्कर दे सकता है।


Download Android App
Download iOS App







