Year Ender 2025: साल 2026 के शुरु होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। बात करें अगर इस साल की, तो वर्ष 2025 साइंस और टेक्नोलॉजी के श्रेत्र में काफी कुछ नया देखने और सीखने को मिला है। यह साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इतिहास में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ के रूप में उभर कर आया है। इस साल एआई ने हमारी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का काम किया और सोशल मीडिया के अनुभवों को पूरी तरह से नया रूप दिया है।
ऐसे में आज के इस लेख में हम बात करेंगे उन शानदार AI Social Media Trends 2025 की, जिन्होंने इस साल इंटरनेट पर धूम मचा दी। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी ने इसमें अपना हाथ आजमाया।
Year Ender 2025: इस साल के टॉप 3 AI Trends
1. जेमिनी ‘नैनो बनाना’ ट्रेंड (Gemini Nano Banana Trend)

साल 2025 की सबसे बड़ी वायरल लहर गूगल के Gemini 2.5 Flash Image मॉडल से आई, जिसे इंटरनेट पर ‘Nano Banana’ के नाम से पहचान मिली। इस टूल की मदद से लोगों ने अपनी साधारण सेल्फी को 3D खिलौनों (3D AI Images 2025) में बदलना शुरु किया। इंस्टाग्राम और X पर लोग अपने अवतारों को प्लास्टिक टेक्सचर और रेट्रो टॉय पैकेजिंग में शेयर करने लगे। इसकी खासियत थी इसकी Subject Consistency, यानी यह आपके चेहरे के फीचर्स को हूबहू पहचानकर उसे प्लास्टिक टॉय में ढाल देता था, जिससे वह पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड लगने लगता था। इस ट्रेंड को गूगल के एआई टूल जेमिनी पर लॉन्च किय गया था।
2. घिबली आर्ट (Ghibli Trend)

मार्च 2025 में जब OpenAI ने GPT-4o के नेटिव इमेज जेनरेशन फीचर्स को अपडेट किया, तो दुनिया भर में Ghibli Art ट्रेंड करने लगा। इसमें मशहूर जापानी एनिमेशन स्टूडियो ‘Studio Ghibli’ की फिल्मों जैसे घिबली इफेक्ट अब हर कोई अपनी तस्वीरों में ला सकता था। लोगों ने अपनी फैमिली, पेट्स और घर को घिबली आर्ट इफेक्ट देकर उन्हें सॉफ्ट कलर्स और वॉटरकलर स्टाइल में बदला और इंटरनेट पर फोटोज शेयर करी। आंकड़ों के अनुसार, केवल कुछ ही हफ्तों में 70 करोड़ से ज्यादा घिबली-स्टाइल तस्वीरें जेनरेट की गईं।
3. गूगल जेमिनी एआई नैनो बनाना साड़ी ट्रेंड (Google Gemini AI Nano Banana Saree Trend)

अक्टूबर 2025 में, महिलाओं ने जेमिनी एआई नैनो बनाना साड़ी ट्रेंड काफी फॉलो किया। इसमें एक प्रॉम्प्ट देकर अपनी साधारण सी इमेज को विंटेज साड़ी लुक में बदला जा सकता था। खास बात यह है, कि इसमें लोगों के चेहरे के फीचर्स को हूबहू रखकर इमेज जेनेरेट की गई। लड़कियों के साथ लड़कों ने भी इस ट्रेंड को खूब फॉलो किया। जहां एक तरफ लड़कियों ने साड़ी पहनी, वहीं लड़के धोती पहनकर इस ट्रेंड का हिस्सा बने।
कुल मिलाकर, इतना कहा जा सकता है कि, AI अब केवल डेटा और एल्गोरिदम नहीं है, बल्कि यह हमारी क्रिएटिविटी का विस्तार बन चुका है। चाहे वह खुद को एक खिलौने के रूप में देखना हो या अपनी जिंदगी को एक एनीमे फिल्म की तरह से जीना, AI trends of 2025 ने लोगों के लिए तकनीक को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है।


Download Android App
Download iOS App




