ChatGPT Adult Mode Release Date: OpenAI ने AI टूल ने ChatGPT को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 में ChatGPT का Adult Mode लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस मोड में एडल्ट यूजर्स को ज्यादा एक्सप्लिसिट और NSFW use cases की अनुमति मिल सकती है, जिसमें कामुक रोलप्ले भी शामिल हो सकता है। हालांकि कंपनी साफ कर चुकी है कि यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए होगी, जिनकी उम्र की पुष्टि हो चुकी होगी। कंपनी अब यूजर्स को ज्यादा आजादी देना चाहती है, ताकि वह अपनी पसंद की बाते खुलकर चैटजीपीटी से आकर सकें।
OpenAI के CEO ने क्या कहा?
We made ChatGPT pretty restrictive to make sure we were being careful with mental health issues. We realize this made it less useful/enjoyable to many users who had no mental health problems, but given the seriousness of the issue we wanted to get this right.
Now that we have…
— Sam Altman (@sama) October 14, 2025
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पहले ChatGPT को बहुत सख्त नियमों के साथ बनाया गया था, ताकि मेंटल हेल्थ से जुड़े खतरों से बचा जा सके। लेकिन इससे कई यूजर्स ChatGPT उतना दिलचस्प नहीं लगा। अब दिसंबर में उम्र वेरीफाई की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब कंपनी यूजर्स के लिए अडल्ट बातचीत जैसी सुविधाएं शुरू करेगी।
What is ChatGPT Adult Mode: 18+ लोगों के लिए है ये फीचर

अगर यूजर 18 साल से ज्यादा है और इसे साबित कर देता है, तो ChatGPT का Adult Mode इस्तेमाल कर पाएंगे। इसको आप अपनी पसंद के हिसाब से ढाल सकते हैं। आप चाहे तो इससे दोस्ताना अंदाज़ में बात कर सकते हैं या फिर ऐसी बातें भी कर सकते हैं, जो पहले सख्त नियमों की वजह से मुमकिन नहीं थी।
OpenAI New Feature: 2026 में लॉन्च होगा Adult Mode!
रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के एप्लीकेशन सीईओ ने बताया कि ChatGPT का Adult Mode 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ChatGPT भी उन प्लेटफॉर्म्स में शुमार हो जाएगा, जो यूजर्स को NSFW कंटेंट की अनुमति देते हैं। हालांकि OpenAI इस फीचर को लेकर बेहद सतर्क रुख अपना रहा है और बिना पुख्ता सुरक्षा के इसे लॉन्च नहीं करेगा।
ChatGPT 2026 Update: खुद चुनना होगा Adult Mode

ChatGPT का ये नया Adult Mode तभी उपलब्ध होगा जब पूरी तरह कन्फर्म हो जाएगा कि यूजर कानूनी रूप से एडल्ट है। इसके लिए कंपनी पारंपरिक opt-in सिस्टम की जगह AI-Powered Age Verification सिस्टम विकसित कर रही है। यह सिस्टम यूजर की ऐप एक्टिविटी और अन्य सिग्नल्स के आधार पर उम्र का अनुमान लगाएगा। फिलहाल यह तकनीक शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है। नाबालिग लोग इस तरह की बातचीत नहीं कर पाएंगे। यह सुविधा अपने आप चालू भी नहीं होगी, यूजर्स को इसे खुद चुनना होगा।
यह भी पढ़ें: अब आपके हाथों में होगी Instagram की लगाम! इस नए फीचर से यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा




















