New SIM Card Rules India: अब नहीं मिलेंगे नए सिम, टेलीकॉम कंपनियों ने जारी किए कड़े निर्देश, जानें कब से होंगे लागू

Summary :

अब 24 अगस्त 2026 से नया नियम लागू होगा और इसके तहत अब आपकी ID में 9 सिम एक्टिव होने के बाद नया सिम नहीं मिलेगा।

देशभर में एक ID में कई सिम खरीदने पर अब शिकंजा कसा जा रहा है और लगातार हो रहे डिजिटल फर्जीवाड़े को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए है जिससे ऑनलाइन फ्रॉर्ड को रोका जा सके। अब 24 अगस्त 2026 से नया नियम लागू होगा और इसके तहत अब आपकी ID में 9 सिम एक्टिव होने के बाद नया सिम नहीं मिलेगा।

DIP पर सभी जानकारी

SIM Verification New Rules
SIM Verification New Rules

 

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश देने के साथ ही नियमों का पालन करने के लिए का भी आदेश दिए गए है। बता दें कि ग्राहकों की यह सभी जानकारी डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर रहेगी जिसमें सभी सिम खरीदने का डेटा उपलब्ध रहेगा। अब 23 अगस्त तक 9 एक्टिव सिम तक लेने वालों की फोटो और रिकॉर्ड DIP पर उपलब्ध रहेगा जिससे इन ग्राहकों की पहचान करके 9 से अधिक सिम नहीं दी जाएगी।

सिम कार्ड खरीदने पर लिमिट

23 अगस्त से नए नियम जारी होने के बाद 9 से अधिक कनेक्शन होने के बाद आपका 10वां सिम कार्ड एक्टिव नहीं रहेगा और सभी कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाएंगे। क्योंकि DIP पर सभी जानकारी अब उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने यह फैसला धोखाधड़ी और डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया गया है क्योंकि एक के बाद एक खरीदी गई सिम का प्रोयग अधिकतर फ्रॉड काम के लिए किया जाता है। लेकिन अब सिम कार्ड खरीदने पर लिमिट लगाने के बाद इन धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।