₹15,000 से कम में लॉन्च हुआ Redmi का ये नया फोन! 6300mAh बैटरी, 13 MP कैमरा समेत जानें पूरी डिटेल

Summary :

Redmi 17 5G Launch: Redmi ने चीन में नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 6300mAh बैटरी दी गई है। फोन की शुरुआती कीमत करीब ₹14,000 है और फिलहाल यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Redmi 17 5G Launch: Redmi ने अपनी नई Redmi 17 सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसी कई उपयोगी सुविधाएं दी हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन चीन में Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Redmi 17 5G की कीमत

  • Redmi 17 5G को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 999 (करीब ₹14,000) रखी गई है।
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,199 (करीब ₹17,000) में उपलब्ध है।
  • फोन को तीन शानदार कलर्स में पेश किया गया है। इनमें Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black शामिल हैं।

बड़ा डिस्प्ले और Smooth Experience

  • Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।
  • यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का फील पहले से ज्यादा स्मूद हो जाता है।
  • इसके अलावा डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, DC डिमिंग और Wet Touch 2.0 तकनीक भी दी गई है।
  • इसकी मदद से गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • फोन में 6nm टेक्नॉलजी पर बेस्ड  Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड देने में सक्षम है।
  • ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU मिलता है।
  • वहीं मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तेज़ी से खुलते हैं और डेली  के काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।

कैमरा फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में पीछे की तरफ 13 MP का सिंगल कैमरा दिया गया है।
  • यह नॉर्मल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेस्ट है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 MP का कैमरा मौजूद है, जिससे सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अच्छी क्वालिटी की फोटो ली जा सकती हैं।

6300mAh की दमदार Battery

  • इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है।
  • बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चार्जिंग के लिए इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके साथ ही 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी और Other Features

  • Redmi 17 5G में 5G के अलावा 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, Galileo और QZSS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
  • फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास जैसे जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं।
  • इसका आकार 171.56×79.47×8.15mm है, जबकि वजन करीब 210 ग्राम रखा गया है।

क्या Redmi 17 5G खरीदना चाहिए?

  • अगर आप कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और डेली  के इस्तेमाल के लिए अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं, तो Redmi 17 5G एक बेस्ट  ऑप्शन  साबित हो सकता है।
  • हालांकि फिलहाल इसे केवल चीन में लॉन्च किया गया है।
  • भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Realme 16x 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरे के साथ आएगा ये न्यू फोन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।