2 हजार से भी कम कीमत में खरीदें Noise की ये धांसू वॉन्च- Noise ColorFit Thrill

2 हजार से भी कम कीमत में खरीदें Noise की ये धांसू वॉन्च

Noise ColorFit Thrill: वर्तमान समय में Smartwatch का खूब चलन है। स्वास्थ्य हो या फैसन दोनो ही कारणों से इन वॉन्च को पसंद किया जाता है। दुनियाभर में कई छोटे बड़े ब्रांड्स ने मार्केट में अपने स्मार्टवॉच के ऑप्शन पेश किया है। Noise भी इस लिस्ट का अहम हिस्सा है , जिसने अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच Noise ColorFit Thrill को 2000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Noise ColorFit Thrill की कीमत

Camouflage strap scaled 1

Noise की इस नई स्मार्टवॉच को आप केवल 1,899 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को आप कंपनी की बेवसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। ये डिवाइस आपको 5 कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसमें जेट ब्लैक, थंडर ग्रे, कैमो ग्रीन, कैमो ग्रे और विंटेज ब्राउन शामिल है।

Noise ColorFit Thrill के स्पेसिफिकेंशंस

noise colorfit thrill 1704794592

  • ColorFit Thrill लॉन्च में आपको मजबूत डिजाइन और कई अलग तरह स्ट्रैप और चौकोर डॉयल मिलता है।
  • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 2.0-इंच टीएफटी एलसीडी स्क्रीन मिलती है।
  • जिसे 550nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • ColorFit थ्रिल एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसों के साथ काम कर सकता है।
  • और इसे NoiseFit ऐप के साथ चलाया जा सकता है।
  • इसके अलावा इस डिवाइस में आपको 150+ क्लाउड बेस्ट वॉच फेस भी मिलते हैं।
  • इसमें आपको हेल्थ सूट में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे फीचर्स हैं।
  • अगर आप फिटनेस के शौकीनों है को इस डिवाइस में आपको 100+ स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं।
  • इसमें आपको ब्लूटूथ V5.2 और ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ-साथ नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वेटर अपडेट, रिमाइंडर, अलार्म, जैसे कई फीचर्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।