HALO Headband: AI करेगा सपनों को काबू, आया कमाल का 'HALO' हेडबैंड

AI करेगा सपनों को काबू, आया कमाल का ‘HALO’ हेडबैंड

HALO Headband

HALO Headband: आजकल टेक्नोलॉजी तेजी से बढञ रही है। टेक्नोलॉजी की वजह से हमारे सारे काम आसान होते जा रहे हैं। हर दिन कुछ न कुछ कमाल दिखा रही है। AI ने काफी कुछ बदलाव किए हैं और सब आसान कर दिया है। लेकिन क्या यह जानते हैं कि AI आपके दिमाग और नींद को भी कंट्रोल कर सकता है? वहीं आपके सपने भी कंट्रोल कर सकता है।

Highlights

  • टेक्नोलॉजी बना रहा एक के बाद एक उपकरण
  • AI की मदद से कंट्रोल होंगे सपने
  • दिमाग को कंट्रोल करने की भी आ गई मशीन

सपने कंट्रोल करने लिए AI ने निकाला नया उपकरण

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि अब AI आपके सपनों को भी कंट्रोल कर सकता है। कई लोग यह सोच रहे होंगे कि यह तो असंभव है, भला AI ऐसा कैसे कर सकता है। यह तो मानव कि मष्तिक का काम है। लेकिन अब ऐसा भी संभव हो सकता है, जैसे चाहे सपने आप देख सकते हैं। ज्यादातर लोग इस बात पर भरोसा नहीं करेंगे। यहां हम आपको HALO AI हेडबैंड के बारे में बताएंगे जिसे पहनकर आप अपने सपने कंट्रोल कर सकते हैं। यहां जानें कि HALO AI हेडबैंड क्या है और कैसे काम करता है।

ai

HALO AI हेडबैंड क्या है?

HALO AI हेडबैंड एक सिर पर पहनने वाला डिवाइस है, जो आपके दिमाग की Activity को कंट्रोल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। इसे अलग-अलग तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ai2

जानें इसके काम

  • HALO आपको अपने ध्यान को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। ये आपके दिमाग में चल रही चीजों को देखता है और आपको कमांड देता है, कि आप कितना फोकस कर रहे हैं।
  • यह आपको बेहतर नींद लेने में मदद कर सकता है। ये आपके ब्रेन वेव को मेजर करता है और आपको यह भी बताता है, कि आप कब सोने के लिए तैयार हैं और आपको कब जगाना चाहिए।
  • HALO आपको अपने स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ये आपकी ब्रेन एक्टिविटी को मापता है और आपको बताता है, कि आप कितने फोक्स्ड और इंफ्लुएंस्ड हैं।

कैसे काम करता है HALO AI हेडबैंड?

ai3

HALO AI हेडबैंड में कई सेंसर होते हैं, जो आपके ब्रेन की activity को मापते हैं। इस डेटा को AI Algorithm Analyze करता है, जो आपके ब्रेन स्टेट्स के बारे में जानता है। इसकी पूरी जानकारी आपको एक app के जरिए दी जाएगी। आपको अपनी activity को ट्रैक करने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें, कि HALO AI हेडबैंड फिलहाल विकास के अधीन है। इसके बारे में पूरी डिटेल्स जानने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।