Xiaomi Smartphone: Xiaomi ने लॉन्च किए 2 नए धांसू मॉडल, Apple के कैमरे को देगा टक्कर

Xiaomi ने लॉन्च किए 2 नए धांसू मॉडल, Apple के कैमरे को देगा टक्कर

Xiaomi Smartphone

Xiaomi Smartphone: Xiaomi ने मोबाइल वर्ल्ड में अपने 2 नए फोन की एंट्री कर दी है। जी हां Xiaomi ने भारत में अपने 2 नए मॉडल Xiaomi 14 और Xiaomi 14 ultra को लॉन्च कर दिया है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ बेहद की खास कैमरा है। यहां से ले अधिक जानकारी।

Highlights

  • Xiaomi ने लॉन्च किए अपने 2 मॉडल
  • Xiaomi 14 और Xiaomi 14 ultra बाजार में उतारे
  • बैटरी के मामले में है धांसू

धमाकेदार होगी एंट्री

Xiaomi  फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल Xiaomi ने दो तगड़े फोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 ultra को लॉन्च कर दिया है। इन फोन को कंपनी ने MWC 2024 इवेंट के दौरान पेश किया है, और इसके अलावा इवेंट में Xiaomi Pad 6S Pro 12.4, Xiaomi watch S3, Xiaomi smartband 8 प्रो और Xiaomi watch 2 को भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं दोनों फोन में क्या खासियत है।

phone2 6

Xiaomi 14 की खासीयत

Xiaomi 14 में कर्व्ड बैक पैनल मिलता है। फोन में 6.36 इंच का क्रिस्टलRes AMOLED डिस्प्ले और अल्ट्रा-थिन बेजल दिया गया है। कैमरे की बात करें, तो Xiaomi 14 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मेन कैमरा Leica Summilux ऑप्टिक्स के साथ आता है। इसमें Leica 14mm अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का रेजोलूशन मिलता है।

 

phone3 7

फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल है। ये Xiaomi HyperOS पर काम करता है। पावर के लिए फोन में 4160mAh बैटरी मिलती है, जो कि 90W हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस हाइपरचार्ज के साथ आता है।

Xiaomi 14 Ultra की खासियत

ये फोन मजबूत एलूमिनियम फ्रेम के साथ आता है। इस फोन में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कि 3200×1440 पिक्सल के साथ आता है। इसमें 1-120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, और ये 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

phone4 6

कैमरा के तौर पर इसमें क्वाड कैमरा दिया गया है। इसमें Leica ऑप्टिक के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें कैमरा के कई एडवांस फीचर मिलते हैं। Xiaomi 14 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज के तौर पर इसमें दो मॉडल है, और इसकी शुरुआती कीमत 999 यूरो है।

phone5 5

पावर के लिए Xiaomi 14 अल्ट्रा में 5300mAh की बैटरी है. बता दें कि कंपनी भारतीय बाज़ार में सिर्फ Xiaomi 14 लाएगी और इसकी कीमत की उम्मीद की जा रही है कि इसके 75000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 14 को भारत में 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।