23 Year Old man Death Online Gaming:ऑनलाइन गेम के चलते कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। कुछ दिन पहले तीन बहनों ने गेम की वजह से अपनी जान दे दी थी। मोबाइल की स्क्रीन पर चल रहे एक गेम ने परिवार की खुशियां छीन लीं हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दुखद मामला सामने आया है।
जहां ऑनलाइन गेम खेलते समय एक 22 वर्षीय युवक की तबियत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसकी वजह हाई ब्लड प्रेशर बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते समय उसका ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ती चली गई।
Meerut Online Gaming Death News: ईयरफोन लगाकर खेल रहा था गेम

मृतक की पहचान खैरनगर गूलर वाली निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक काफी लंबे समय से ऑनलाइन गेम खेलता था और उसपर काफी समय बिताता था। घटना वाले दिन भी युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज सिर दर्द और बेचैनी होने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
Meerut Death News: ब्लड प्रेशर 300 के पार
हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफेर किया गया। वहां उसका दो दिन तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भर्ती के समय उसका ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच चुका था, जो बहुत ही खतरनाक स्थिति मानी जाती है।
ऑनलाइन गेम युवाओं के लिए बन रहा जानलेवा

परिजनों का कहना है कि उन्हें उसके गेम खेलने की लत की पूरी जानकारी नहीं थी। वह इस मामले में ज्यादा बोलने से भी बच रहे है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, कैफ अक्सर घंटों मोबाइल फ़ोन पर गेम खेलता रहता था। इससे पहले गेमिंग की लत की वजह से गाजियाबाद में भी तीन बहनों ने सुसाइड किया था।
इन सभी मामलों में डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक तनाव, उत्तेजना और काफी लंबे समय तक स्क्रीन पर लगे रहने से युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऑनलाइन गेम युवाओं के लिए मौत का कारण भी बन रहा है। इसलिए माता-पिता को सतर्क रहने की आवश्यकता है, अगर आपका बच्चा फोन पर ज्यादा समय बिताता है तो उसपर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: Propose Day पर मुस्लिम युवक को मिला अनोखा Gift! हिन्दू युवती ने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत


Download Android App
Download iOS App




