‘हम दो, हमारे 2 दर्जन’, AIMIM नेता शौकत अली के बयान से सियासी हड़कंप; Video वायरल

Summary :

Shaukat Ali Shocking Statement: AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बच्चों को लेकर दिया गया बयान सियासी विवाद का कारण बन गया है। मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नया नारा दिया—‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। Shaukat Ali Remarks On Population: जनसंख्या बढ़ाने की खुली अपील सभा के दौरान शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि जब…

Shaukat Ali Shocking Statement: AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बच्चों को लेकर दिया गया बयान सियासी विवाद का कारण बन गया है। मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नया नारा दिया—‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Shaukat Ali Remarks On Population: जनसंख्या बढ़ाने की खुली अपील

सभा के दौरान शौकत अली ने दावा किया कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं। उन्होंने मुसलमानों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि जब अल्लाह दे रहा है तो लेने में क्या हर्ज है। उनका कहना था कि आबादी बढ़ने से देश और मजबूत होगा।

Shaukat Ali AIMIM: चीन का उदाहरण देकर दी दलील

शौकत अली ने अपने बयान में चीन की जनसंख्या का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि चीन की आबादी ज्यादा है और वह एक मजबूत देश है, इसलिए भारत में भी आबादी बढ़ने से देश की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं से भी वह ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करेंगे।

जनसंख्या को लेकर सवाल उठाने वालों पर हमला

AIMIM नेता ने जनसंख्या वृद्धि को नकारात्मक रूप से देखने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जनसंख्या बढ़ने पर सवाल उठा रहे हैं, वही लोग खुद शादी तक नहीं कर रहे हैं।

Shaukat Ali Shocking Statement: सपा पर आरोप और उत्पीड़न का दावा

इसी कार्यक्रम में शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला और पूर्व मंत्री कमल अख्तर पर शराब कारोबार से जुड़े आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने मॉब लिंचिंग, मदरसों के बंद होने और मुसलमानों के कथित उत्पीड़न को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने AIMIM को BJP की ‘बी-टीम’ कहे जाने के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया।

ये भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।