‘पाकिस्तानी नागरिक से है संबंध, वहीं से आ रही सैलरी…’, असम CM ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर लगाया गंभीर आरोप

Summary :

Who is Elizabeth Gogai: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का संबंध पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख से रहा है। उन्होंने दावा किया कि एलिजाबेथ को एक पाकिस्तानी एनजीओ से नौकरी मिली थी और बाद में उन्हें भारत भेज दिया गया, लेकिन उनकी सैलरी की व्यवस्था पाकिस्तान से ही होती रही। Who is Elizabeth Gogai: कौन हैं एलिजाबेथ गोगोई?…

Who is Elizabeth Gogai: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का संबंध पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख से रहा है। उन्होंने दावा किया कि एलिजाबेथ को एक पाकिस्तानी एनजीओ से नौकरी मिली थी और बाद में उन्हें भारत भेज दिया गया, लेकिन उनकी सैलरी की व्यवस्था पाकिस्तान से ही होती रही।

Who is Elizabeth Gogai: कौन हैं एलिजाबेथ गोगोई?

एलिजाबेथ गोगोई का जन्म यूनाइटेड किंगडम (यूके) में हुआ था। उनका असली नाम एलिजाबेथ कोलबर्न है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 2013 में उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से शादी की थी।

Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)
Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)

Gaurav Gogoi Wife Controversy: किन संगठनों के साथ किया काम?

एलिजाबेथ ने पहले क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (CDKN) नामक संगठन के साथ काम किया है। इस संगठन को लेकर पहले भी बीजेपी सवाल उठाती रही है। CDKN की वेबसाइट के मुताबिक, एलिजाबेथ ने भारत और नेपाल में संगठन की गतिविधियों को संभाला था। उन्होंने 2014 में इस विषय पर एक लेख भी लिखा था।

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में अनुभव

वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, एलिजाबेथ ने 2011 में CDKN जॉइन किया था। इससे पहले वे यूरोपियन यूनियन की क्लाइमेट पॉलिसी, ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ODI), अमेरिकी सीनेट, संयुक्त राष्ट्र (UN) और अफ्रीका के कुछ देशों में एनजीओ के साथ काम कर चुकी हैं।

Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)
Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)

पाकिस्तान से जुड़ाव को लेकर दावा

सीएम हिमंत ने गौरव गोगोई का नाम लिए बिना कहा कि असम के एक सांसद अपने पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए पाकिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि गोगोई के पिता, स्वर्गीय तरुण गोगोई ने 2001 से 2016 तक असम में कांग्रेस सरकारों का नेतृत्व किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 में वह चुपचाप पाकिस्तान गए और इसकी जानकारी केंद्र सरकार को नहीं दी गई थी। सीएम ने आरोप लगाया की गोगोई ने वहां किसी तरह की ट्रेनिंग ली होगी।

Gaurav Gogoi wife PAK Relations: पत्नी पर लगाए गए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलिजाबेथ ने भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को दी। उन्होंने कहा कि एलिजाबेथ ने अलग-अलग संगठनों के जरिए नौ बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। सीएम के अनुसार, गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर शेख के बीच गहरा संबंध रहा है।

Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)
Who is Elizabeth Gogai (Image- S-M)

SIT जांच और गृह मंत्रालय को रिपोर्ट

असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक SIT बनाई थी। अब इस पूरे मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को सौंपने का फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय अपनी एजेंसियों से आगे की जांच कर सकता है। सीएम हिमंत ने कहा कि एलिजाबेथ का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) स्टेटस या वीजा रद्द करने की मांग की जाएगी। उनका दावा है कि एलिजाबेथ की भारत में मौजूदगी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है।

ISI से संबंध का आरोप

सीएम ने आरोप लगाया कि यह दंपती ISI के करीब है और युवाओं को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन ले जाया गया। उन्होंने 2015 की एक बैठक का भी ज़िक्र किया, जिसमें तत्कालीन पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मुलाकात की बात कही गई।

गौरव गोगोई का जवाब

गौरव गोगोई ने सीएम के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 2.5 घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी पत्रकार सीएम की बातों से सहमत नहीं हुए। गोगोई ने कहा कि यह पूरा मामला सिर्फ राजनीतिक ड्रामा है और असम की जनता इसे गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने 9 फरवरी को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।